फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   student returned purse full of Rupess in sant kabir nagar

सोशल मीडिया से जानकारी होने पर छात्र ने लौटाया नोटों से भरा पर्स, बदले में मिला ये खास इनाम

Mon, 14 Dec 2020 06:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
student returned purse full of Rupess in sant kabir nagar
छात्र को सम्मानित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर पर्स गुम होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र ने पर्स को मालिक को लौटा दिया। सोमवार को छात्र के गांव में कार्यक्रम आयोजित करके लोगों ने छात्र का स्वागत किया। पर्स मालिक ने छात्र को 2500 रुपये इनाम के रुप में दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के नीबा होरिल निवासी अखिलेश लालजी यादव पांच दिसंबर को अपनी बुआ को बाइक पर बैठा कर घर वापस लौट रहे थे। बढ़या बागीचे के निकट तिराहे के पास उनका पर्स गिर गया। जिसमें रुपये के साथ जरूरी कागजात भी थे। छह दिसंबर को उन्हें पर्स गायब होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर पर्स गायब होने की पोस्ट डाली और लौटाने वाले को 2500 रूपये इनाम देने का जिक्र किया। पर्स मझौवा एकडंगा निवासी स्नातक के छात्र 19 वर्षीय अमित कुमार चौरसिया को मिला था। सोशल मीडिया से जानकारी होने पर उसने पर्स को अखिलेश लालजी यादव को लौटा दिया। सोमवार को छात्र के गांव में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उसे सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे पर्स मालिक ने पूर्व में घोषित 2500 रुपये का इनाम अमित को दिया। उन्होंने बताया कि पर्स में करीब छह हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मेडिक्लेम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड आदि रखा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed