{"_id":"61716f4448796468ec29140c","slug":"student-returned-from-coaching-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कोचिंग से लौटी छात्रा की हादसे में मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कोचिंग से लौटी छात्रा की हादसे में मौत, गांव में छाया मातम
Thu, 21 Oct 2021 07:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:16 PM IST
सार
फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के नरियांव के पास हुई दुर्घटना, मुंडेरवा थाने के भिरोजवा गांव की निवासी थी मोनी चौधरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के नरियाव चौराहे के निकट कोचिंग पढ़कर स्कूल जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुंडरेवा थाना क्षेत्र के भिरोजवा गांव की रहने वाली छात्रा मोनी चौधरी पुत्री राम तेज बृहस्पतिवार की सुबह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी। सुबह 9:15 बजे जैसे ही वह नरियाव चौराहे पर स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रही थी, तभी बस्ती से गोरखपुर वाली लेन में तेज रप्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा मोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने छात्रा के शव को एंबुलेंस से खजौला पुलिस चौकी पर ले आए। सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दिवंगत छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। घटना से परिवार के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन