{"_id":"5ff579c48ebc3e34015bb6ff","slug":"student-organizations-came-out-in-protest-against-date-and-method-of-ddu-research-eligibility-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा की तिथि व पद्धति के विरोध में उतरे छात्र संगठन, कुलपति से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा की तिथि व पद्धति के विरोध में उतरे छात्र संगठन, कुलपति से हुई नोकझोंक
Wed, 06 Jan 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
कुलपति से वार्ता के दौरान छात्रों का हुआ नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 10 जनवरी से होने वाले शोध पात्रता परीक्षा की पद्धति और तिथि के विरोध में बुधवार को सभी छात्र संगठन सड़क पर आ गए। मौके पर पहुंचे कुलपति प्रो राजेश सिंह से छात्रों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई और अंबेडकरवादी छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छात्रों की मांग है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी 10 जनवरी को ही शोध पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। ऐसे में स्थिति को बदला जाना जरूरी है। वही पहली बार होम बेस्ड ऑनलाइन प्राक्टर्ड विधि से होने वाली ऑनलाइन परीक्षा से गड़बड़ी की गुंजाइश ज्यादा है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी नेटवर्क के अभाव में इस परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन