फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student Ipshita, a resident of Bichhiya in the city, is the student with the highest package in the current session.

एमएमएमयूटी : बीटेक कंप्यूटर साइंस छात्रा को मिला 45 लाख का पैकेज

Fri, 27 Feb 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Student Ipshita, a resident of Bichhiya in the city, is the student with the highest package in the current session.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा इप्शिता गुप्ता का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में 45 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वह हैदराबाद में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के रूप में कार्य करेंगी।
विज्ञापन


इप्शिता बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियिरंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। अमेजन में उन्हें 1.10 लाख रुपये के मासिक स्टाईपेंड पर इंटर्नशिप का मौका मिला था। इंटर्नशिप के दौरान अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन


इप्शिता शहर के बिछिया कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता गोपाल दास की बिछिया में ही फूटवियर की दुकान है। माता रेनू गुप्ता गृहिणी हैं, छोटा भाई इशांत गुप्ता 11वीं में पढ़ता है। इप्शिता ने बताया कि दो राउंड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनका चयन इंटर्नशिप के लिए हुआ था। पेपर और इंटरव्यू में कोडिंग से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि इप्शिता वर्तमान सत्र में सबसे अधिक पैकेज पाने वाली छात्रा बन गई हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी, प्रो. वीके गिरी, प्रो. बीके पांडेय, प्रो. वीके मिश्र, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. डीएस सिंह आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



अब तक लगभग 800 छात्र-छात्राओं को मिला कैंपस प्लेसमेंट
प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि वर्तमान सत्र में प्लेसमेंट पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 800 हो गई है। कई कंपनियों के परिणाम आने शेष हैं। इसके अलावा कई कंपनियों के प्लेसमेंट ड्राइव की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed