{"_id":"61b1b3081b451d757675f999","slug":"student-died-after-falling-from-school-bus-in-sant-kabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: स्कूल बस से गिरकर छात्र की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: स्कूल बस से गिरकर छात्र की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम
Thu, 09 Dec 2021 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
छात्र की मौत के बाद नाराज लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल बस सीज करने व स्कूल की मान्यता रद्द करने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के मोहम्मदपुर कठार गैस गोदाम के पास गुरुवार की सुबह स्कूल बस से गिरकर पहिए से दबकर एक छात्र की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने स्कूल बस सीज करने व स्कूल की मान्यता रद्द करने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर मगहर कटसहरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। सूचना पर एसडीएम, सीओ, बीएसए कोतवाल आदि मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली इलाके के बयारा निवासी 11 वर्षीय आयुष सिंह पुत्र विक्रम सिंह मगहर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। गुरुवार को स्कूल बस बच्चों को लेने मोहम्मदपुर कठार गांव की ओर गई थी। उसी दौरान अचानक गेट खुल जाने से आयुष नीचे गिर गया और स्कूल बस के पिछले पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने स्कूल बस की मान्यता रद्द किए जाने बस सीज किए जाने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। एसडीएम नवीन श्रीवास्तव और सीओ राम प्रकाश के आश्वासन पर तीन घंटे बाद लोग माने और जाम हटाए। इधर, एकलौते बेटे की मौत से परिजन गमगीन थे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।