फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station

DDU में बवाल: कैंट थाने के सामने सड़क जाम की कोशिश, पुलिस ने हटाया; धरने पर बैठ गए थे ABVP कार्यकर्ता

Sat, 22 Jul 2023 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि झड़प के दौरान धरना-प्रदर्शन में शामिल एबीवीपी से जुड़ीं छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। उन्होंने उनपर गलत शब्द का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है। झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ता दीपक पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station
कैंट थाने के सामने सड़क जाम कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को हटाती पुलिस।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में उपद्रव करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस, कैंट थाने लेकर पहुंची। एबीवीपी के अन्य कार्यकर्ता और छात्र भी कैंट थाने पहुंच गए। वह पकड़े गए कार्यकर्ताओं को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। पुलिस के नहीं छोड़ने पर उन्होंने कैंट थाने के सामने सड़क जाम कर दी और धरने पर बैठ गए। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनको सड़क से हटा दिया।

विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमकर उत्पात मचाने वाले दस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस कैंट थाने पहुंची तो इसकी जानकारी होने पर एबीवीपी गोरख प्रांत के सगठन मंत्री हरदेव, महानगर संगठन मंत्री अभिनव के नेतृत्व में कार्यकर्ता और छात्र कैंट थाने पर पहुंचे। वह पुलिस पर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए छोड़ने की मांग करने लगे। वह हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ने पर उन्होंने कैंट थाने के सामने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

जाम लगाने की जानकारी होते ही सीओ कैंट योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जबरन सबको सड़क से हटवा दिया। इस दौरान पुलिस व एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच फिर झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चलवाईं लाठियां

Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला।
हरदेव एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री हरदेव ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस से लाठी चलवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। कुलपति के नहीं मिलने पर वह कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन कुलपति ने मानवता की सारी हदें पार कर पुलिस से लाठीचार्ज करवा दिया। छात्राओं से दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि अगर पकड़े गए कार्यकर्ता नहीं छोड़े गए तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: शहीद कैप्टन अंशुमान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, कांपते हाथों से पिता ने दी मुखाग्नि
 
विवि चौकी प्रभारी पर छात्राओं से अभद्रता का आरोप

Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि झड़प के दौरान धरना-प्रदर्शन में शामिल एबीवीपी से जुड़ीं छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के चौकी प्रभारी ने अभद्रता की। उन्होंने उनपर गलत शब्द का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया है। झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ता दीपक पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें: कई ट्रेनों का बदला मार्ग, कई शार्ट टर्मिनेट की गई

छात्रों के समर्थन में पहुंचीं प्रो. सुषमा पांडेय

Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में शिक्षा शास्त्र की आचार्या व एबीवीपी गोरक्ष प्रांत की अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाने जाने की जानकारी होने पर कैंट थाने पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मामले की जानकारी ली। वह करीब आधे घंटे थाने में रहने के बाद चलीं गईं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: ABVP का जमकर बवाल, कुलपति से हाथापाई, कुलसचिव और दरोगा को पीटा
 
Uproar in DDU Attempt to block road in front of Cantt police station
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल - फोटो : अमर उजाला।
हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी कैंट थाने में हिरासत में लिए गए दस छात्रों में शामिल अर्पित कसौधन की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस की देखरेख में एबीवीपी कार्यकर्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed