फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Route of many trains of North Eastern Railway has been changed

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: पूर्वोत्तर रेलवे की कई ट्रेनों का बदला मार्ग, कई को किया शार्ट टर्मिनेट

Sat, 22 Jul 2023 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

गोरखपुर से ओडिशा के पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोमतीनगर-गोरखपुर-पुरी के बीच इसी माह के अंतिम सप्ताह में ट्रेन चल सकती है। इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखा सकते हैं। इस ट्रेन के साथ कई और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने की योजना है।

विज्ञापन
Route of many trains of North Eastern Railway has been changed
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के किशनपुर-रामभद्रपुर के मध्य दोहरीकरण में प्री नॉन इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किए जा रहा है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों का पुनर्निधारण, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन


पुनर्निधारण

  • जयनगर से 22 जुलाई को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
  • विज्ञापन

शार्ट टर्मिनेशन

  • अमृतसर से 23 जुलाई को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 से 24 जुलाई तक चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • अमृतसर से 22 एवं 24 जुलाई को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • अमृतसर से 23 जुलाई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर में यात्रा समाप्त करेगी।


इसे भी पढ़ें: शहीद अंशुमान की अंतिम विदाई: माथे को चूमकर पत्नी ने कहा- मेरे हीरो, आपकी शहादत पर गर्व है मुझे

शार्ट ओरिजिनेशन

  • जयनगर से 25 जुलाई को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 23 से 26 जुलाई तक चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर मुजफ्फरपुर से चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 25 जुलाई को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 24 एवं 26 जुलाई को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर के स्थान पर समस्तीपुर से चलाई जाएगी।


इसे भी पढ़ें: ससुराल से गांव जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक लेकर फरार हुए बदमाश

मार्ग परिवर्तन

  • दरभंगा से 24 से 26 जुलाई तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा- पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • नई दिल्ली से 22 से 25 जुलाई तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-हाजीपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-सिकटा- सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 24 से 26 जुलाई तक चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 22 से 24 जुलाई तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग सगौली-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी- दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कामाख्या से 23 जुलाई को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते चलायी जाएगी।
  • दरभंगा से 24 एवं 26 जुलाई को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर की घुसपैठ ने बढ़ाई मुसीबत: यहां पहले भी मिल चुका है आतंकी संगठनों का कनेक्शन, 68 KM खुली है सीमा

पूर्वाेत्तर रेलवे छह कार्गाे टर्मिनल कर रहा विकसित

 पूर्वोत्तर रेलवे माल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ मंडल में चार और इज्जतनगर मंडल में दो ‘गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल (जीसीटी) विकसित कर रहा है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में गोरखपुर-आनन्दनगर खंड पर नकहा जंगल स्टेशन में मेसर्स हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, गोरखपुर के लिए गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो विकसित किया गया है।

इसी तरह लखनऊ मंडल के गोरखपुर-बस्ती रेल खंड के सहजनवां रेलवे स्टेशन के पास मेसर्स अंकुर उद्योग लिमिटेड (स्टील डिविजन) तथा इज्जतनगर मंडल के कानपुर सेंट्रल-फर्रूखाबाद खंड पर जशोदा स्टेशन पर मेसर्स अडानी एग्रो लाजिस्टिक्स (कन्नौज लिमिटेड) के लिए मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल बनाया गया है। इन गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो-टर्मिनल का विकास हो जाने से पूर्वोत्तर रेलवे पर माल परिवहन में काफी वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर विश्वविद्यालय में बवाल: पकड़ो...पकड़ो...भाग रहे कुलपति.. फिर खूब चले लात-घूंसे

गोमतीनगर-गोरखपुर-पुरी के बीच इसी माह चलेगी ट्रेन

गोरखपुर से ओडिशा के पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गोमतीनगर-गोरखपुर-पुरी के बीच इसी माह के अंतिम सप्ताह में ट्रेन चल सकती है। इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखा सकते हैं। इस ट्रेन के साथ कई और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने की योजना है। हालांकि, इसकी पुष्टि रेलवे के अधिकारियों ने नहीं की है, लेकिन, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन गोमतीनगर से बृहस्पतिवार को चलकर गोरखपुर आएगी और फिर यहां से वाराणसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन होते हुए पुरी तक जाएगी। इस ट्रेन के चलने से गोरखपुर के लोगों की सीधी पकड़ ओडिशा से हो जाएगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को चलाने की तैयारी पिछले एक साल से अधिक समय से चल रही थी, पर कोई सहमति नहीं बन पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed