Captain Anshuman: शहीद कैप्टन अंशुमान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, कांपते हाथों से पिता ने दी मुखाग्नि
सियाचिन ग्लेशियर पर सेना के फाइबर ग्लास बंकर में आग लग गई। इसमें कई जवान अंदर ही फंस गए। यह देख अंशुमान अपनी साहस का परिचय देते हुए जवानों को बाहर निकालने में जुट गए। उन्होंने कई जवानों को बाहर निकाल अस्पताल के लिए भेजवाए। इसी दौरान वह आग के चपेट में आ गए। जिसके बाद शहीद हो गए।
विस्तार
सियाचिन के ग्लेशियर में बलिदान हुए लार ब्लाक के बरडीहा दलपत निवासी शहीद रेजिमेंटल मेडिकल आफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को उनके गांव पहुंच गया। इसकी सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग जुट गए हैं। भारत माता की जय के जयकारों से गांव गूंज रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शुक्रवार शाम को भागलपुर सरयू नदी तट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पिता रविप्रताप सिंह ने बेटे को नम आंखों से मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख सभी की आंखें नम हो गईं।
शाम को करीब साढ़े चार बजे अंशुमान का पार्थिव शरीर पहुंचा, जहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
बंकर में लगी थी आग
बता दें कि बरडीहा के रेजिमेंटल मेडिकल आफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह (26) की तैनाती सियाचिन ग्लेशियर में थी। बुधवार की तड़के तीन बजे फाइबर ग्लास बंकर में आग लग गई। यह देख अंदर फंसे जवानों को अंशुमान बचाने लगे। उन्होंने तीन जवानों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल दिए। इसके बाद खुद शहीद हो गए।
इसकी सूचना मिलते ही गांव सहित इलाके के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। परिजनों के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर सुबह दस बजे हवाई मार्ग से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचना था। लेकिन अधिक बर्फबारी होने की वजह से वहां की उड़ाने रद्द हो गईं। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को पैतृक गांव नहीं आ सका। शुक्रवार को पार्थिव शरीर गोरखपुर से निकल चुका है।
इसे भी पढ़ें: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय में की तोड़फोड़, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया

अंशुमान का शव बृहस्पतिवार को सियाचिन ग्लेशियर से लेह एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा गोरखपुर एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे के करीब आना था। इसकी सूचना पर ग्रामीण व परिवार के लोग गोरखपुर पहुंचे थे। इसी बीच लेह में बर्फबारी शुरू हो गई। जिसके वजह से उड़ान बाधित हो गई। इसके बाद उनका शव नहीं आ सका था।
इसे भी पढ़ें: कलयुग की प्रेम कहानी: काम करने पति गया था नेपाल, उसके मौसेरे भाई के साथ भाग गई पत्नी

अंदर फंसे जवानों को बचा खुद को नहीं बचा सके अंशुमान