फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Strengthen newborn healthcare and increase institutional delivery: CDO

नवजात स्वास्थ्य सेवा को करें और मजबूत, संस्थागत प्रसव को बढ़ाएं: सीडीओ

Thu, 25 May 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Strengthen newborn healthcare and increase institutional delivery: CDO
बोले, पल्स पोलियो अभियान, फाइलेरिया अभियान और आयुष्मान भारत योजना में न बरतें लापरवाही
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सीडीओ संजय कुमार मीणा ने कहा कि नवजात स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत किया जाए। साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने पल्स पोलियो अभियान, फाइलेरिया अभियान और आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

बुधवार को सीडीओ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीएचएसएनडी सत्रों पर दवा और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। गर्भवती को सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए भेजें। जिन ब्लॉक में कम संस्थागत प्रसव हो रहे हों उनकी जवाबदेही तय की जाए। प्रसव के बाद आशा कार्यकत्री नवजात का घर घूम कर तबीयत देखें। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि अभिभावक पांच साल में सात बार बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं। पल्स पोलियो अभियान अब वर्ष में सिर्फ एक बार चल रहा है। अभिभावक पोलियो टीम के घर आने का इंतजार न करें। 28 मई को बूथ दिवस पर ही जाकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलवाएं। इस अवसर पर डॉ. जय कुमार, डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, हेमंत सिंह, डॉ. नंद कुमार, डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डॉ. गणेश यादव, डॉ. अर्चना, अंगद सिंह, सुनीता पटेल, पंकज आनंद, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed