{"_id":"6003c5dd2c40fb1fc33debae","slug":"story-of-funeral-son-and-daughter-in-law-by-father-after-death-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाते कदमों से बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू को दी मुखाग्नि, बोले- 'उजड़ गया मेरा पूरा संसार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़खड़ाते कदमों से बुजुर्ग पिता ने बेटे-बहू को दी मुखाग्नि, बोले- 'उजड़ गया मेरा पूरा संसार'
Sun, 17 Jan 2021 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि सबसे बड़ा कष्ट एक पिता के ऊपर पुत्र का जनाजा होता है। शनिवार की देर शाम एक बुजुर्ग पिता ने लड़खड़ाते कदमों से बेटे के साथ ही बहू की भी चिता को मुखाग्नि दी तो पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। बुजुर्ग पिता को बिलखते देख वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फट जा रहा था। दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का बरगदही बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी बालिकरन के पुत्र सुदर्शन प्रसाद (30) अपनी पत्नी चिंता देवी (27), चार वर्षीय पुत्र सुमित व साली शशिकला को लेकर ससुराल महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी भाने प्रसाद के वहां जा रहे थे।
अभी पिपराइच थाना क्षेत्र के बड़े गांव फरेना नाला पुल पर पहुंचे ही थे कि ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सुदर्शन प्रसाद व उनकी पत्नी चिंता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुदर्शन की जेब से मिले मोबाइल नंबर से कॉल कर घरवालों को हादसे की सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे बहू का शव देखते ही बुजुर्ग पिता बदहवास हो गए। बिलखते हुए पिता ने कहा भगवान ने कैसा दिन दिखा दिया, मेरा तो पूरा संसार ही उजड़ गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद गर कोई रो पड़ा।
वहीं घायल शशिकला और सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। परिजनों को शव मिलने के बाद बरगदही स्थित बैकुंठ धाम पर दाह-संस्कार कर दिया गया।