फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sticky heat in homes during the day and hot winds outside caused trouble.

Gorakhpur News: दिन में चलीं गर्म हवाएं, शाम को मिली राहत

Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sticky heat in homes during the day and hot winds outside caused trouble.
गोरखपुर। रविवार को मौसम बदला-बदला सा रहा। दिन में घरों में चिपचिपाहट भरी गर्मी से लोग जूझते रहे तो बाहर गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झुलसाते रहे। हालांकि, शाम को चली ठंड हवाओं ने बड़ी राहत दी। लगातार आठ दिन से 40 डिग्री से अधिक रह रहा तापमान भी चार डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

रविवार को तापमान अधिकतम 38.4 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, शुक्रवार की तरह ही शनिवार की रात भी बेहद गर्म रही। रात में हवाएं नहीं चलने के कारण पंखे-कूलर भी राहत नहीं दे पाए। गर्मी के कारण पूरी रात लोग बेचैन रहे।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे कहीं-कहीं बदली दिखने लगी। तेज व ठंड हवाएं भी चलती रहीं। इससे मौसम सुहाना हो गया। स्थिति यह थी कि रात साढ़े आठ बजे अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इस दौरान ठंडी हवाएं चलते रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल से झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से दो मई तक आसमान में बादल छाए रहेगे। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश भी होगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed