फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mathura police raided many shops in Golghar at Gorakhpur

गोरखपुर: मोबाइल फोन बरामद करने मथुरा से आई टीम, हिरासत में लिए गए चार लोग

Sat, 13 Nov 2021 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 10:21 AM IST
सार

नोएडा की एक कंपनी के आठ हजार से ज्यादा मोबाइल फोन गायब हो गए थे। इस मामले में मथुरा सहित कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ ने कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया था। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल गोरखपुर के दो थोक विक्रेताओं ने भी खरीदे थे।

विज्ञापन
mathura police raided many shops in Golghar at Gorakhpur
गोरखपुर में मथुरा पुलिस का छापा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चोरी के मोबाइल फोन गोरखपुर में बेचे जाने की सूचना पर मथुरा से आई पुलिस की टीम जटेपुर पुलिस के साथ शुक्रवार को बलदेव प्लाजा पहुंची और एक दुकानदार समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। टीम सुबह 11 बजे यहां पहुंची और कुछ दुकानों पर छापा मारकर संदिग्धों को पकड़ा। इससे मोबाइल विक्रेता दहशतजदा हैं।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, नोएडा की एक कंपनी के आठ हजार से ज्यादा मोबाइल फोन गायब हो गए थे। इस मामले में मथुरा सहित कई जिलों में मुकदमा दर्ज है। एसटीएफ ने कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया था। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल गोरखपुर के दो थोक विक्रेताओं ने भी खरीदे थे। थोक विक्रेताओं ने ही इसे फुटकर बाजार तक पहुंचाया। कई दुकानदारों ने मोबाइल ग्राहकों को बेच दिए थे।
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि दुकानदार जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए।
मथुरा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह से ही संदिग्ध दुकानदारों के आसपास डेरा डाल दिया। इसी बीच एक युवक श्याम एजेंसी पर आया और खुद के पास चोरी का मोबाइल होने की बात बताई। दुकान पर पहले से ही मथुरा पुलिस खड़ी थी। दुकान के मालिक उमेश शरण पांडेय ने ग्राहक से जैसे ही मोबाइल फोन वापस लेने को कहा, उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ चार अन्य लोगों को आसपास की दुकानों से हिरासत में लिया गया। इसके बाद बलदेव प्लाजा में पुलिस आने की खबर फैल गई। इस सिलसिले में मोबाइल कारोबारियों का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।


कंपनी ने भेजी आईएमईआई की लिस्ट
सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर में मोबाइल फोन खपाए जाने की सूचना पर कंपनी भी सतर्क हो गई थी। कंपनी की तरफ से 36 पन्नों की आईएमईआई लिस्ट भेजी गई थी। उन्हीं आईएमईआई नंबरों वाले मोबाइल को गोरखपुर में बेचे और प्रयोग किए जाने की सूचना है। यही सूची मथुरा से आई टीम के पास थी। मोबाइल कंपनी लगातार पुलिस की टीम के अलावा अलग-अलग जिलों में मोबाइल कंपनी के सर्विस एजेंसी वालों के भी संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed