फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF investigation teacher turned out to be fake dismissal fixed

गोरखपुर: एसटीएफ की जांच में फर्जी निकली शिक्षिका, बर्खास्तगी तय

Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जिले के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल करने वाले 86 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 84 शिक्षकों पर जिले के अलग-अलग थानों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
STF investigation teacher turned out to be fake dismissal fixed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कूटरचित दस्तावेज के सहारे परिषदीय स्कूल में 12 वर्षों से कार्यरत शिक्षिका एसटीएफ की जांच में फर्जी निकली है। एसटीएफ ने जांच रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को सौंपकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसके बाद से विभाग की ओर से शिक्षिका की बर्खास्तगी की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


भटहट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग में कार्यरत सहायक अध्यापक ममता कुमारी के खिलाफ एसटीएफ को कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान शिक्षिका की ओर से इस्तेमाल किए गए शैक्षणिक दस्तावेज फर्जी मिले हैं।
विज्ञापन


अब तक 86 फर्जी शिक्षक हुए हैं बर्खास्त  
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कूटरचित दस्तावेजों के सहारे जिले के परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल करने वाले 86 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, जबकि 84 शिक्षकों पर जिले के अलग-अलग थानों में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। इन शिक्षकों ने दशकों तक कूटरचित दस्तावेज के पर नौकरी कर 39 करोड़ 93 लाख, 45433 रूपये वेतन के रूप में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए आरके सिंह ने कहा कि कूटरचित दस्तावेज के सहारे कार्यरत शिक्षिका की जांच रिपोर्ट एसटीएफ की ओर से विभाग को मिली है। शिक्षिका को बर्खास्त किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed