फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF detained 4 people including female constable from Gorakhpur for questioning before police recruitment exam

Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले कार्रवाई, एसटीएफ ने महिला आरक्षी समेत चार को उठाया..पूछताछ शुरू

Fri, 23 Aug 2024 12:11 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 12:11 AM IST
सार

सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में एसटीएफ ने बांसगांव कस्बे की निवासी महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ के साथ ही जिले की क्राइम ब्रांच की टीम भी सभी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
STF detained 4 people including female constable from Gorakhpur for questioning before police recruitment exam
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में एसटीएफ ने बांसगांव कस्बे की निवासी महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। संदिग्धों के मोबाइल फोन में पांच अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ के साथ ही जिले की क्राइम ब्रांच की टीम भी सभी से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन

बांसगांव थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि श्रावस्ती जिले में तैनात महिला आरक्षी के घर कुछ लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे हैं। इन लोगों ने कई अभ्यर्थियों को सिपाही भर्ती की परीक्षा पास कराने का भरोसा दिया है और रुपये मांग रहे हैं। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उनके निर्देश पर एसटीएफ गोरखपुर यूनिट की टीम ने महिला आरक्षी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि इसमें एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। वह अभ्यर्थियों से रुपये लेने गोरखपुर आया था। पकड़े गए दो युवकों में एक चालक व दूसरा निजी सुरक्षाकर्मी है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है। महिला आरक्षी के मोबाइल फोन में जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र मिले हैं, वह उन्हें अपना रिश्तेदार बता रही है। पुलिस के अधिकारी इस बारे में अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

STF detained 4 people including female constable from Gorakhpur for questioning before police recruitment exam
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

55 केंद्रों पर 2.45 लाख

जिले में 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को 55 केंद्रों पर कुल 10 पालियों में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में 2.45 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एक पाली में 24,500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा के लिए 400 पुरुष, 110 महिला सिपाही व 100 दरोगा की ड्यूटी लगी है। सीओ, थानेदार व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ ही एसटीएफ की टीम भी सक्रिय रहेगी। 

केंद्रों पर लगे 1100 सीसीटीवी कैमरे

परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने सभी केंद्रों पर करीब 1100 सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। इसे परीक्षा के बाद एजेंसी निकलवा लेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इसे पुलिस के कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। वहां बैठे अधिकारी इसके जरिए निगरानी करेंगे। परीक्षा के लिए किसी निजी कॉलेज को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसमें सरकारी कॉलेज के शिक्षकों की ही डयूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed