फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF arrested Manish Yadav of Lawrence Bishnoi gang from Gorakhpur, secrets being revealed in investigation

Gorakhpur News: सलमान खान के घर पर फायरिंग में गोरखपुर से भेजी गई थी पिस्टल, अब ये एजेंसी कर रही जांच

Sat, 11 May 2024 10:26 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 May 2024 10:26 AM IST
सार

एसटीएफ को शक है कि मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी, उसकी सप्लाई गोरखपुर के शशांक पांडेय और मनीष कुमार यादव ने अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ की थी।

विज्ञापन
STF arrested Manish Yadav of Lawrence Bishnoi gang from Gorakhpur, secrets being revealed in investigation
एसटीएफ ने आरोपी मनीष यादव को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एसटीएफ को शक है कि मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी, उसकी सप्लाई गोरखपुर के शशांक पांडेय और मनीष कुमार यादव ने अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ की थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मनीष के गिरफ्तार होने के बाद उससे सलमान के घर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल के संदर्भ में भी पूछताछ की गई। दोनों शूटरों को पकड़े जाने के बाद एजेंसियां एक-एक तार को जोड़कर तह तक जाने में जुटी हैं।
विज्ञापन


सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह पांच बजे फायरिंग की गई थी। दोनों शूटर बाइक पर सवार होकर आए और पांच राउंड फायरिंग की। कुछ दिन बाद पुलिस ने गुजरात से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनको गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पिस्टल बरामद नहीं कर पाई। सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के लेने के बाद एजेंसियां इनसे जुड़े लोगों की तफ्तीश में जुट गईं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई करने वाला गोरखपुर का शशांक पांडेय भी मूलत: पश्चिमी चंपारण जिले का रहने वाला है। अंबाला एसटीएफ जांच की गहराई में गई तो शशांक से जुड़े मनीष कुमार यादव का नाम प्रकाश में आया।

एसटीएफ ने उसका लोकेशन ट्रैस किया तो वह गोरखपुर में मिला। इसके बाद अंबाला एसटीएफ की टीम गोरखपुर पहुंची। यूपी एसटीएफ की मदद से बृहस्पतिवार की शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अंबाला एसटीएफ उसको अपने साथ लेते गई।

गोरखपुर समेत पूर्वांचल में पांव जमा चुका है लॉरेंस बिश्नोई गैंग
सूत्रों की मानें तो लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में अपनी जड़ें जमा चुका है। इसकी एक खास वजह यह भी है कि गोरखपुर के बदमाश बिहार से असलहों की तस्करी कर सिर्फ इस गैंग को ही नहीं पहुंचा रहे हैं, बल्कि देशभर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद इस गैंग के बदमाशों को पहले पूर्वांचल या गोरखपुर में पनाह मिल रही है।

ऐसा इसलिए भी कि यहां से बदमाशों का नेपाल और बिहार भागना भी काफी आसान है। अभी कुछ महीने पहले ही गोल्डी बराड़ गैंग के तीन गुर्गों को पुलिस ने गोरखपुर में गिरफ्तार किया था। तीनों ने गोल्डी बराड़ के नाम पर चंढीगढ़ में एक व्यापारी से तीन करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने व्यापारी के घर पर फायरिंग भी की थी।


एसटीएफ गोरखपुर ईकाई के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि लारेंस बिश्नोई गैंग को शशांक पांडेय के साथ मिलकर असलहा सप्लाई करने वाले मनीष कुमार यादव को अंबाला पुलिस अपने साथ ले गई है। अंबाला एसटीएफ ने सलमान के घर पर हुई फायरिंग को लेकर भी मनीष से पूछताछ की है। शक है कि उसने ही गैंग को पिस्टल की सप्लाई की थी।



 

एसटीएफ को शक है कि मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने जिस पिस्टल से फायरिंग की थी, उसकी सप्लाई गोरखपुर के शशांक पांडेय और मनीष कुमार यादव ने अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed