फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   stf arrested fergy teacher

फर्जी शिक्षक को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
stf arrested fergy teacher
मनोज जायसवाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फर्जी शिक्षक को एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दूसरे के प्रमाण पत्र पर 12 वर्षों से कर रहा था नौकरी
डुमरियागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के मेंही हरदो प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत फर्जी शिक्षक को शुक्रवार शाम एसटीएफ गोरखपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह दूसरे नाम व दस्तावेज के आधार पर नौकरी कर रहा था। एसटीएफ की तहरीर पर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
फर्जी शिक्षक संतकबीरनगर जिले के मेहदावल का रहने वाला है। आरोपी का नाम मनोज कुमार जायसवाल है जो कृष्ण कुमार गुप्त के नाम से नौकरी कर रहा था। आरोप है कि विभागीय मिलीभगत से वह 12 वर्षों से विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक की प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय तरैना में 2010 में हुई हुई थी। इसके बाद 2015 में प्रमोशन के बाद में मेंहीहरदो में प्रधानाध्यापक के रूप में तैनाती हुई थी। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एसटीएफ सिद्धार्थनगर जनपद में फर्जी शिक्षकों की गिरफ्तारी में जुटी है। शुक्रवार को डुमरियागंज विकासखंड तथा थाना क्षेत्र के मेंही हरदो प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत फर्जी अध्यापक को स्कूल गेट पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के समय हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल आशीष कुमार तिवारी ,कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर आदि लोग मौजूद रहे।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार हुए फर्जी शिक्षक को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed