फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Station House Officers of Ramgarhtal and AIIMS police stations replaced.

Gorakhpur News: लापरवाही पर हटाए गए दो थानेदार

Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Station House Officers of Ramgarhtal and AIIMS police stations replaced.
गोरखपुर। कार्य में लापरवाही और निर्देशों के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शुक्रवार देर रात रामगढ़ताल थाना प्रभारी सुनील राय और एम्स थानेदार संतोष अवस्थी को उनके पद से हटा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को पूर्व में कई बार गूगल मीटिंग के दौरान कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के तहत एसपी सिटी के पेशकार एसआई महेंद्र पांडेय को एम्स थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं साइबर सेल में तैनात निरीक्षक श्यामानंद राय को रामगढ़ताल थाने में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है। नए थाना प्रभारी की तैनाती तक वह थाने का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही रामगढ़ताल के पूर्व थाना प्रभारी सुनील राय को डीसीआरबी और एम्स के पूर्व थानेदार संतोष अवस्थी को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed