फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Station directors will be able to take immediate decisions during festivals

Gorakhpur News: त्योहार में तत्काल निर्णय ले सकेंगे स्टेशन डायरेक्टर

Fri, 17 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Station directors will be able to take immediate decisions during festivals
- रेलवे बोर्ड ने बढ़ाए अधिकार, सभी विभागों के पर्यवेक्षक अब स्टेशन डायरेक्टर को करेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्योहार में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर स्टेशन डायरेक्टर के अधिकार बढ़ा दिए है। स्टेशन डायरेक्टर अब यात्री सुविधाओं से संबंधित निर्णय ले सकेंगे और स्टेशनों पर सभी विभागों के पर्यवेक्षक उन्हें रिपोर्ट करेंगे। गोरखपुर जंक्शन ए वन श्रेणी में शामिल है।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, वाणिज्यिक, परिचालन, इंजीनियरिंग, विद्युत, यांत्रिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चिकित्सा और आरपीएफ के अधिकारी भी स्टेशन निदेशक को रिपोर्ट करेंगे। डीआरएम इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। इसके अलावा स्टेशनों पर किए जाने वाले कार्यों जैसे क्षेत्रीय अनुबंध, यात्री सुविधा कार्य, स्वच्छता अनुबंध, पार्किंग, भोजन, खानपान स्टॉल, विश्राम कक्ष आदि के लिए टेंडर भी स्टेशन निदेशक के परामर्श से फाइनल होगा।
विज्ञापन

डीआरएम की ओर से वित्त विभाग से एक अनुभाग अधिकारी और एक भंडार पर्यवेक्षक को नामित किया जाएगा। जो स्टेशन डायरेक्टर की मदद करेंगे। इन अधिकारों के बढ़ने से यात्री सुविधाएं तत्काल बढ़ सकेंगी इसके लिए अनुमोदन जैसी लंबी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed