फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Static Magistrates and Centre Administrators were trained to conduct the examination safely.

गोरखपुर में होंगे 43 हजार अभ्यर्थी: 67 केंद्रों पर BEd, 23 केंद्रों पर सहायक आचार्य परीक्षा-सुरक्षा सख्त

Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 02:38 AM IST
सार

बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 67 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 32,530 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, सहायक आचार्य भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 23 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 10,519 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Static Magistrates and Centre Administrators were trained to conduct the examination safely.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में रविवार को दो बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होंगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। प्रशासन ने दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा जिले के 67 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में कुल 32,530 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, सहायक आचार्य भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 23 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 10,519 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य अधिकारियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, समन्वयक पवन मौर्य और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed