फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State's oldest lioness Mariam Gambhir...difficult to get up

Gorakhpur News: प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी मरियम गंभीर.. उठ पाना मुश्किल- जानिए रोचक ये तथ्य

Mon, 04 Mar 2024 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 12:02 PM IST
सार

गोरखपुर चिड़ियाघर में शेरनी मरिम की हालत बेहद गंभीर है। चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह रविवार देर रात तक बाड़े में जाकर उसके स्वास्थ्य की परीक्षण करते रहे। लखनऊ और बरेली आईवीआरआई की तरफ से भी थोड़ी-थोड़ी देर में मरियम के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही थी। निदेशक ने मरियम के गंभीर स्वास्थ्य की जानकारी शासन को भी दे दी है। सामान्य उम्र से तीन वर्ष अधिक हो चुकी है मरियम की उम्र।

विज्ञापन
State's oldest lioness Mariam Gambhir...difficult to get up
गोरखपुर चिड़ियाघर में मरियम शेरनी तबीयत खराब होने के बाद बेहद उदास सी रहती है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान की शेरनी मरियम की स्थिति बेहद नाजुक है। वन्य जीव विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी मरियम का उठ पाना अब मुश्किल है। करीब 10 माह से उसकी तबीयत खराब है और इसकी वजह से बाड़े के क्राल और नाइट सेल के भीतर ही इलाज किया जा रहा था।

पशु चिकित्सकों की टीम के साथ बरेली आईवीआरआई और लखनऊ प्राणि उद्यान सहित अन्य विशेषज्ञों की टीम भी पल-पल इलाज और अन्य स्थितियों की जानकारी ले रही है।

गोरखपुर चिड़ियाघर शुरू होने के पूर्व मरियम को शंकरबाग से इटावा सफारी पार्क लाया गया। वहां से 28 फरवरी 2021 को इसे गोरखपुर लाया गया था। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2021 में 17 वर्ष की उम्र में मरियम की तबीयत अत्यधिक खराब हुई थी।
विज्ञापन


तीन माह (सितंबर, अक्तूबर और नवंबर) तक लगातार उसका उपचार चला था। वर्ष 2022 में 2 महीने अगस्त और सितंबर में उसकी तबीयत खराब रही। इसके बाद अप्रैल 2023 में मरियम फिर बीमार हुई तो अब तक स्वस्थ नहीं हो सकी है। शनिवार रात में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बड़े वन्य जीव बेहद संंघर्षशील होते हैं, लेकिन तबीयत खराब होने पर लेटने के बाद उनका उठना बेहद कठिन होता है। मरियम का भी यही हाल है। भगवान का कोई चमत्कार ही शायद उसे उठा सके। वैसे भी मरियम सामान्य उम्र से अधिक जीवन जी रही है।

प्राणि उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम को फ्लूड थेरेपी के सहारे पानी और अन्य दवाएं दी जा रही हैं। बेहतर से बेहतर इलाज किया जा रहा है, लेकिन कुछ खास असर नहीं दिख रहा। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि तबीयत खराब होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के साथ शंकरबाग, गुजरात से बब्बर शेरों को लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।


चिड़ियाघर मनाता है जन्मदिन
चिड़ियाघर प्रबंधन प्रतिवर्ष मरियम का जन्मदिन मनाता है। इस मौके पर मांस का केक मरियम को दिया जाता है। इस बार अस्वस्थ होने के चलते 3 नवंबर को उसका जन्मदिन भी सामान्य तरीके से ही मनाया गया था। मरियम के भाई-बहन की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed