{"_id":"669c43377f92d6a53605b677","slug":"statement-of-both-girls-recorded-in-court-in-gang-rape-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-627488-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों युवतियों का कोर्ट में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों युवतियों का कोर्ट में बयान दर्ज
विज्ञापन
रात 11 से सुबह पांच बजे तक डायल 112 की गाड़ी करेगी गश्त, बनाया गया पुलिस पिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को दोनों पीड़िताओं का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। घटना के बाद से ही पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंच रही थी, लेकिन किन्ही कारणों से बयान नहीं हो पाया था। वहीं, नौसड़ इलाके में एकला बंधे के पास तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए एकला बंधे पर पुलिस का पहरा बढ़ाया गया है।
एसपी उत्तरी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस पिकेट बनाई गई है। अब यहां प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही डायल 112 की गाड़ी यहां रातभर गश्त करेगी। सीओ, थानेदार और चौकी इंचार्ज रात में जाकर गश्ती चेक करेंगे।
गीडा इलाके में मंगलवार की देर रात पंजाब की दो युवतियों के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह घटना तब घटी जब वे देर रात कुशीनगर से एक समारोह में प्रोग्राम करके बांसगांव स्थित अपने कमरे पर जा रही थीं। बुधवार की सुबह 9:30 बजे एकला बंधे पर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश पकड़े गए, जिसमें से एक आरोपी नीरज जायसवाल के पैर में गोली लगी थी। देर शाम चौथा आरोपी भी पकड़ लिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को पांचवां आरोपी भी सरेंडर करने से पहले दबोच लिया गया था।
विज्ञापन
नौसड़ के आस-पास पहले हुईं घटनाएं
राजघाट पुल पार करने के दौरान अगस्त 2023 में रात के समय यू-टयूब कंटेंट क्रिएटर को तीन बाइक से आए बदमाश ऑटो रुकवा कर उठा ले गए थे। फिर युवती को नदी किनारे ले जाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मई 2024 में आजमगढ़ की एक युवती को नौसड़ के पास से ऑटो से सहजनवां ले जाया गया था। वहां पर एक खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया था।
नौसड़ के एकला बंधे पर पिकेट बनाई गई है। वहां हमेशा पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। रात के समय डॉयल 112 की गाड़ी गश्त करेगी। सुबह पांच बजे तक एकला बंधे पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी