फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State level junior girls hockey competition inaugurated by Sports Directorate

Gorakhpur News: गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने अयोध्या और लखनऊ मंडल को हराया

Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
State level junior girls hockey competition inaugurated by Sports Directorate
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से सोमवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्यस्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले दिन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने अयोध्या और लखनऊ मंडल को एकतरफा मुकाबले में हराकर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज बनाम अयोध्या मंडल के मध्य खेला गया। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने अयोध्या मंडल को 14-0 गोल के अंतर से रौंद दिया। दूसरा मैच कानपुर मंडल बनाम अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें कानपुर ने अलीगढ़ को 3-0 गोल के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच मुरादाबाद मंडल बनाम सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मुरादाबाद ने सहारनपुर को रोमांचक मुकाबले में 3-1 गोल के अंतर से हराया।
विज्ञापन

चौथा मैच बस्ती मंडल बनाम देवीपाटन मंडल के मध्य खेला गया। इसमें बस्ती मंडल ने देवीपाटन मंडल को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। पांचवां मैच मेरठ मंडल बनाम चित्रकूट मंडल के मध्य खेला गया। इनमें मेरठ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 2-1 गोल से हराया। छठवां मैच बरेली मंडल बनाम मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया। मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 गोल किया। इससे मैच बराबरी पर छूटा। दिन का सातवां और अंतिम मैच वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर बनाम लखनऊ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर ने लखनऊ मंडल को एकतरफा मुकाबले में 8-0 गोल के अंतर हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, माइकल एलिक्जेंडर, रंजन मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed