{"_id":"648b117d928a4b293d09c2a6","slug":"state-junior-boys-boxing-competition-started-on-thursday-at-regional-sports-stadium-on-behalf-of-sports-department-and-uttar-pradesh-boxing-association-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-208467-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी: प्रणव, शुभम और रवि ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजी: प्रणव, शुभम और रवि ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
प्रदेशीय जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
ग्रामीण विधायक ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेल विभाग व उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ की ओर से प्रदेशीय जूनियर बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने किया। पहले दिन गोरखपुर मंडल के प्रणव, शुभम और रवि ने अपने मुकाबले जीतकर आगे की राह बनाई।
प्रतियोगिता के 44 से 46 किलो भार वर्ग में लखनऊ के सम्राट, गोरखपुर के प्रणव, अलीगढ़ के सेहिल, मुरादाबाद के शिवा ने जीत हासिल की। 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के राज, आजमगढ़ के नितेश, गोरखपुर के शुभम, बरेली के विमल, वाराणसी के अभिषेक तथा 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के वीरेंद्र, सहारनपुर के आर्यन, आजमगढ़ के प्रियांशु, झांसी के आशुतोष, मेरठ के अनुराग, आगरा प्रशांत, मुरादाबाद के उदयवीर, लखनऊ की सूरज ने आगे की राह बनाई।
50 से 52 किलो भार वर्ग में झांसी के अनस, आगरा के मोहित, मुरादाबाद के विकास, प्रयागराज के सौरभ, गोरखपुर के रवि, अलीगढ़ के रेहान, 52 से 54 किलो भार वर्ग में वाराणसी के जीशान, मुरादाबाद के आदित्य, झांसी के उज्जवल, बरेली के संदेश, लखनऊ के रुद्र और 54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में कानपुर के परस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धीरज सिंह, रणंजय सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश नायक, हनुमान गुप्ता, रोहित पांडेय, संतोष आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, सृजन त्रिपाठी, नेहा सिंह, प्रवीन कुमार, गनेश निषाद सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।