फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State General Secretary Organization Sunil Bansal gave mantra of election won by participating in meeting of Regional Working Committee

गोरखपुर में बोले सुनील बंसल: मोदी- योगी के काम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव

Tue, 08 Jun 2021 02:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Jun 2021 02:04 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री संगठन ने क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेकर जीत का मंत्र भी दिया।

विज्ञापन
State General Secretary Organization Sunil Bansal gave mantra of election won by participating in meeting of Regional Working Committee
सुनील बंसल के साथ सांसद रवि किशन ने तैयारियों पर चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने मिशन 2022 की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना, काम व विकासपरक राजनीति के साथ जनता के बीच जाएंगे।  उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगेगे। निश्चित सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।  
विज्ञापन


भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक सोमवार को गोरखपुर क्लब परिसर में हुई। इसका उद्घाटवन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया। गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के क्षेत्रीय, जिला व प्रभारियों की मौजूदगी में प्रदेश महामंत्री संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।  उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। इससे चुनावी तैयारी और आसान होगी।
विज्ञापन


जिले व मंडल स्तर पर टीम बनाई जाएंगी। जो प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएगी। केंद्र की मौदी सरकार की योजनाएं जनता की जुबान पर है।  अब योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी है। 2022 का चुनाव भाजपा केंद्र के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बल पर ही लड़ेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई से दिसंबर तक चलेगी सेवा
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य सेवा है। इसी लिहाज से 'सेवा ही संगठन है' मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत 15 जुलाई से दिसंबर तक बृहद सेवा अभियान चलाया जाएगा।  मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। योगी सरकार ने प्रदेश का विकास तेजी से कराया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है। इसका लाभ हर तबके को मिला है। अब जरूरत जनता को योजनाओं की जानकारी देकर समर्थन मांगना है। 

सेवा ही संगठन का संकल्प

प्रदेश महामंत्री संगठन सनील बंसल ने पार्टी के सेवा ही संगठन के संकल्प को दोहराया और कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर के दौरान भय का माहौल रहा। फिर भाजपा कार्यकर्ता आगे आए। रक्तदान करके जनता को राहत देने का प्रयास किया। खाना, कपड़ा, मास्क, सैनिटाइजर बांटकर कोरोना की लड़ाई को आसान बनाया है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी। 

यूपी के एक हजार सीएचसी और पीएचसी को चमकाएंगे भाजपाई
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही भाजपा ने यूपी के एक हजार से ज्यादा सीएचसी, पीएचसी को चमकाने का निर्णय लिया है। यह जिम्मेदीरी संगठन, जनप्रतिनिधियों को दी गई है। सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष व सक्षम भाजपा नेता सीएचसी, पीएचसी को गोद लेंगे। रंगाई-पुताई के साथ ही इलाज की बेहतर व्यवस्था बनाएंगे। सुविधा- संसाधन मुहैया कराएंगे। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए व्यापारी व उद्योगपतियों का सहयोग भी लिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा की जिस सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ तैनात हैं, उन्हीं को गोद लेना है। 

पोस्ट कोविड के मरीजों की मदद की मदद करें

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निजात पाने वाले नागरिकों को तमाम तरह की दिक्कतें हैं। नागरिकों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इस दिशा में प्रयास करना है। पार्टी की तरफ से पोस्ट कोविड सेंटर, मेडिकल हेल्पलाइन, योग शिविर और डॉक्टरों की टीमें लगाकर प्रभावितों की मदद की जाए। ठीक इसी तरह से कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनान है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता सब्जी, फल, दूध बेचने वालों के पास जाएं और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ताओं को हर जरूरतमंद का सहयोग करना चाहिए। 

15 जुलाई से पहले ही चुनाव होगा
जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 15 जुलाई से पहले होगा। इसकी तैयारियों की समीक्षा भी प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने की है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बने, इस दिशा में प्रयास किया जाए। संगठन व जनप्रतिनिधि मिलाकर काम करेंगे तो नतीजा बहुत अच्छा आएगा। पार्टी का लक्ष्य ज्यादातर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतना है। इसी तरह का प्रयास ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी करना है। ज्यादातर ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होने चाहिए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed