{"_id":"63843ee23e440d13b55e9f66","slug":"state-first-regional-film-city-will-open-in-gorakshanagiri-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरक्षनगरी में खुलेगी प्रदेश की पहली क्षेत्रीय फिल्म सिटी, सौ करोड़ का होगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरक्षनगरी में खुलेगी प्रदेश की पहली क्षेत्रीय फिल्म सिटी, सौ करोड़ का होगा निवेश
Mon, 28 Nov 2022 10:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:23 AM IST
सार
फिल्म की शूटिंग से लेकर स्क्रीन तक आने के बीच के विभिन्न कार्य फिल्म सिटी में ही किए जा सकेंगे। निदेशकों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। अलग-अलग तरह के सेट बनाए जाएंगे। बड़े ओटीटी प्लेटफार्म के साथ समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर में प्रदेश की पहली क्षेत्रीय फिल्म सिटी खोली जाएगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने जिला प्रशासन से इसके लिए 100 एकड़ जमीन की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित ताल नदौर में फिल्म सिटी के लिए जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और सचिव उदय प्रताप सिंह, मुंबई से आए सिनेमा जगत के विशेषज्ञों के साथ ताल नदौर क्षेत्र का दौरा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से इस जगह को फिल्म सिटी के लिए बेहतर विकल्प बताया जा रहा है। क्षेत्रीय फिल्म सिटी की स्थापना पर करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है। इसके लिए शासन स्तर से संवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
गोरखपुर क्षेत्र भोजपुरी एवं नेपाली सिनेमा का हब बन चुका है। अनुमान के मुताबिक, वर्तमान में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री दो हजार करोड़ रुपये से ऊपर का उद्योग बन चुकी है। भोजपुरी के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदेश में अवधी, बुंदेलखंडी, बृज व अन्य क्षेत्रीय सिनेमा के उभरने की संभावना है।
गोरखपुर में क्षेत्रीय फिल्म सिटी की स्थापना से इन संभावनाओं को बल मिलेगा। गोरखपुर में फिल्म सिटी के लिए सांसद रवि किशन भी लंबे समय से प्रयासरत हैं। खुद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न मंचों से कई बार गोरखपुर में क्षेत्रीय फिल्म सिटी की स्थापना का संकेत दे चुके हैं।