{"_id":"617e5d7c0fa33a4d8e19f794","slug":"state-congress-committee-president-ajay-kumar-lallu-comment-on-cm-yogi-akhilesh-yadav-and-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अजय कुमार लल्लू ने साधा निशाना, बोले- लड़ने वाले का नाम प्रियंका, घर में बैठने वाले का नाम अखिलेश और मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अजय कुमार लल्लू ने साधा निशाना, बोले- लड़ने वाले का नाम प्रियंका, घर में बैठने वाले का नाम अखिलेश और मायावती
Sun, 31 Oct 2021 02:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:40 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के अलावा कभी सच नहीं बोलते हैं। सपा, भाजपा और बसपा ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर नीलाम कर दिया।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के अलावा कभी सच नहीं बोलते हैं। सपा, भाजपा और बसपा ने चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर नीलाम कर दिया। यूपी के बुनकर और किसान हताश हैं, निराश हैं, हैरान हैं, परेशान हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री संत हैं, महंत हैं लेकिन झूठ के अलावा कभी सच नहीं बोलते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं 'आपने कौन सा ऐसा काम किया, पांच बार सांसद रहे और अब मुख्यमंत्री हैं लेकिन गोरखपुर में गली-गली में कमर से ऊपर तक पानी लगने का काम हुआ है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नाली को ऊंचा करके लोगों को डूबे में रहने को मजबूर किया गया।' इस सरकार ने गन्ना, गंडक, गरीबी के लिए कोई काम नहीं किया। आज लड़ने वाले का नाम प्रियंका गांधी है और घर में बैठने वाले का नाम अखिलेश यादव और मायावती है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर पहुंच गईं। यहां चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।
विज्ञापन