{"_id":"5e536c3a8ebc3ef41261edcb","slug":"started-land-survey-for-making-ring-road-outside-ramgad-tal-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ताल के किनारे बनेगा रिंग रोड, जमीन का सर्वे कर रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ताल के किनारे बनेगा रिंग रोड, जमीन का सर्वे कर रहे अधिकारी
Mon, 24 Feb 2020 11:54 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:54 AM IST
सार
- सरकारी और प्राइवेट जमीन चिह्नित करने के बाद तैयार होगा प्रस्ताव
- आरकेबीके से पैडलेगंज तक पाथ-वे के लिए भेजा जा चुका है प्रस्ताव
विज्ञापन
रामगढ़ताल झील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ताल किनारे सात मीटर चौड़े रिंग रोड के निर्माण को जमीनों के अभिलेख जांचने का काम शुरू हो गया है। रिंग रोड के निर्माण में कितनी सरकारी और कितनी प्राइवेट जमीन आएगी, इसका आकलन करने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
डीएम के मुताबिक जमीन चिह्नित करने के लिए सदर तहसील और जल निगम विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहद्दीपुर से महादेव झारखंडी तक की सड़क पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिए ताल किनारे चौड़े रिंग रोड की जरूरत महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 21 फरवरी को डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त और सदर तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण भी किया था।
आरकेबीके पंपिंग स्टेशन से सहारा इस्टेट तक 3.7 किलोमीटर लंबा बांध तकरीबन बन चुका है। वहीं पैडलेगंज से रेलवे कालोनी के पीछे से होते हुए आरकेबीके तक करीब 2.5 किमी लंबे पाथ-वे बनाने के लिए जल निगम की तरफ से पहले ही 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब पैडलेगंज से आरकेबीके होते हुए सहारा इस्टेट तक सात मीटर चौड़ा रिंग रोड बनाने की कवायद शुरू हुई है।

नया सवेरा की तरह विकसित किया जाएगा: डीएम
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि पैडलेगंज से लेकर आरकेबीके के बीच एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा जिसे नया सवेरा की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंनेे बताया कि बंधा बनाने के साथ ही रामगढ़ताल में गिर रहे कई छोटे-बड़े नालों को बंद करने के लिए पहले ही 24 करोड़ का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
इसमें बांध के किनारे करीब 500 पेड़ और 26 बेंच लगाने के साथ ही ताल की तरफ बोल्डर लगाने, इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन, सीवेज इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन, ताल की ओर रेलिंग, सोलर एलईडी लाइट के काम शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब इसे सात मीटर चौड़ा करने और एक और नया सवेरा तैयार करने की योजना बनाई जा रही है।

रामगढ़ ताल में स्पीड बोट और जेट स्की का ट्रायल शुरू
अनुबंध नहीं होने से जीडीए ने 14 फरवरी को शुभारंभ पर लगा दी थी रोक
रामगढ़ ताल में रविवार से स्पीड बोट एवं जेट स्की का ट्रायल शुरू हो गया। इन रोमांचक खेलों की शुरूआत करने वाली फर्म ने 20 फरवरी को जीडीए से अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। टेंडर के बाद बिना अनुबंध के ही फर्म 14 फरवरी को इन खेलों का शुभारंभ करने जा रही थी, मगर जार्बिंग बाल में एक युवक की मौत की घटना से सबक लेते हुए जीडीए ने इसपर रोक लगा दी थी।
पहले दिन करीब 15-20 लोगों ने स्पीड बोट और जेट स्की का आनंद उठाया। रामगढ़ ताल में नौकायन के प्लेटफार्म नंबर पांच व छह से इसका संचालन शुरू हुआ है। स्पीड बोट पर एक साथ सात जबकि जेट स्की पर चालक के साथ दो और लोग बैठ सकेंगे। सभी के लिए लाइफ जैकेट की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही प्रशिक्षित गोताखोर भी रहेंगे। जीडीए ने सुरक्षा मानकों की जांच कर ली है। स्पीड बोट का किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति जबकि जेट स्की का 200 रुपये है। प्रत्येक बोट के लिए फ र्म की ओर से प्राधिकरण को सात हजार रुपये व जीएसटी देना होगा।