फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Staff member clashes with teacher in Law Department; accused of using abusive language.

Gorakhpur News: विधि विभाग में शिक्षक से भिड़ा कर्मचारी, गाली-गलौज का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Staff member clashes with teacher in Law Department; accused of using abusive language.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में तैनात तृतीय श्रेणी कर्मचारी पर विधि विभाग में शिक्षक व अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सामने गाली-गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगा है। डॉ. राय ने कुलपति को शिकायत देकर मामले की जांच कर कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. राय ने शिकायत में कहा है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह विधि विभाग के कार्यालय के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारी उनसे अकारण उलझ गए और कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाक्रम छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सामने हुआ जिससे शिक्षक की गरिमा प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शिकायत में डॉ. राय ने कर्मचारी पर पहले भी शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों से उलझने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी की भाषा और कार्यप्रणाली अमर्यादित व अपमानजनक है। आरोप है कि कर्मचारी विभाग को अपनी मर्जी से चलाने की बात कहते हैं और स्थानांतरण कराने में किसी की क्षमता नहीं होने का दावा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राय ने कुलपति से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई से विश्वविद्यालय में शिक्षकों की गरिमा और विभागीय अनुशासन बनाए रखा जा सकेगा। डॉ. राय ने शिकायत की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा सचिव, विश्वविद्यालय के कुलसचिव और विधि विभाग के अधिष्ठाता व अध्यक्ष को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed