फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   St Andrews College students create ruckus in the university

गोरखपुर: दूसरे साल पास हुए छात्र, पहले साल कर दिया गया फेल

Fri, 03 Dec 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Dec 2021 03:08 PM IST
सार

 सेंट एंड्रयूज कॉलेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा, डीडीयू का कहना है कि नियम से जारी किए गए अंक पत्र।

विज्ञापन
St Andrews College students create ruckus in the university
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कॉलेज के स्नातक के कई छात्र दूसरे साल में तो पास हो गए हैं लेकिन, उनके अंक पत्र में पहले साल उन्हें फेल घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर छात्रों ने बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के परीक्षा विभाग पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात भी की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिजल्ट कोविड काल में परीक्षा के लिए जारी नियमों के मुताबिक घोषित किया गया है। ऐसे में किसी विद्यार्थी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर छात्रों का कहना था कि पहले वर्ष की कुछ परीक्षा हुई और कुछ कोविड की वजह से स्थगित कर दी गईं थीं। इस दौरान उन्हें दूसरे वर्ष में प्रवेश के दौरान बताया गया कि पहले वर्ष में प्रमोट कर दिया गया है। ऐसे स्थिति में दूसरे वर्ष फेल होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोट होने के बाद फेल होने या बैक पेपर आने की बात समझ से परे है। छात्रों के इन सवाल के जवाब में परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पहले वर्ष में जो परीक्षाएं हो गई थीं, उनके अंक यथावत दिए गए हैं। प्रमोशन वाले अंक उनमें दिए गए हैं, जिसकी परीक्षा कोरोना के चलते नहीं हो सकी थी।


यह बात प्रमोट किए जाने के दौरान स्पष्ट कर दी गई थी। ऐसे में न तो छात्रों को और न कालेज प्रशासन को इस विषय में कोई संदेह होना चाहिए। दूसरे वर्ष का परिणाम सुरक्षित रहेगा, केवल पहले वर्ष को पास करना होगा। पहले वर्ष में बैक पेपर के दायरे में आने वाले छात्र बैक पेपर देने के बाद तीसरे वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed