फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP Vipin Tada inquired Case of student Priyanka death in DDU Gorakhpur

डीडीयू में छात्रा की मौत का मामला: प्रियंका की सहपाठियों से पूछताछ, एसएसपी ने देखा घटनास्थल

Thu, 12 Aug 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Aug 2021 11:05 AM IST
सार

एसएसपी विपिन टाडा ने जानकारी ली, एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार। छात्रा की मौत की एक-एक कड़ी तलाशी जा रही है। गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में फंदे से लटकता मिला था प्रियंका का शव।

विज्ञापन
SSP Vipin Tada inquired Case of student Priyanka death in DDU Gorakhpur
एसएसपी विपिन टाडा ने घटनास्थल का जायजा लिया।(इनसेट में मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रियंका कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी दो सहपाठियों (छात्रा) से भी पूछताछ की है। दो और सहपाठियों से पूछताछ होगी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभी कोई खास जानकारी नहीं मिली है। छात्रा की मौत की एक-एक कड़ी तलाशी जा रही है। इसी सिलसिले में नवागत एसएसपी डॉ विपिन टाडा भी बुधवार को गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्टोर रूम में ही छात्रा प्रियंका का शव अपने ही दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। दूसरी तरफ, सीन री-क्रिएट करने वाली एफएसएल की स्टेट मेडिकोलीगल टीम की रिपोर्ट का भी इंतजार है। पूरी छानबीन व रिपोर्ट के बाद ही पुलिस इस केस में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना चाहती है। यही वजह है कि दर्ज केस में पुलिस कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृह विज्ञान के स्टोर रूम गए जहां पर प्रियंका का शव ट्यूबलाइट के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। एसएसपी ने मामले की विवेचना कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा से सारी जानकारी ली। साथ ही कहा कि जांच पूरी करके मामले का पर्दाफाश किया जाए। इसी बीच पुलिस ने प्रियंका के साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौत की वजह जाननी चाही लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। एक छात्रा ने इतना जरूर बताया कि 29 जुलाई को प्रियंका ने जो परीक्षा दी थी, वह पेपर बहुत अच्छा नहीं हुआ था। हालांकि प्रियंका के परीक्षा केंद्र पर आने व गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम तक जाने की अंतिम कड़ी पुलिस नहीं तलाश पाई। जल्द ही दो और छात्राओं से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक जिन छात्राओं से पूछताछ की जा रही है, उनका प्रियंका के साथ काफी लगाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हर बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट देने की बात कही है। रिपोर्ट मिलने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। पुलिस की जांच भी जारी है। मामला छात्रा से जुड़ा है। लिहाजा, जल्दबाजी नहीं की जा रही है। गहनता से छानबीन के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। हर पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
 
31 जुलाई को गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम में प्रियंका कुमारी का शव दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटकता मिला था। प्रियंका के पिता विनोद कुमार ने रविवार को गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इसके बाद ही मृतका के पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट परीक्षण के लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई थी। मंगलवार को रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम को सही ठहराया था।
 
पिता ने कहा, बेटी की हुई है हत्या
प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता विनोद कुमार का कहना है कि प्रियंका की हत्या ही की गई है। पुलिस गहनता से जांच करें तो मामला खुल जाएगा। दर्ज केस में पुलिस अभी तक कुछ नहीं की है। विभागाध्यक्ष व उनके सहयोगी से पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। पिता का कहना है कि प्रियंका की मौत की असली वजह नहीं पता है लेकिन वह आत्महत्या नहीं कर सकती थी।  
 
खुद के दुपट्टे से लटकी थी प्रियंका
प्रियंका का शव दुपट्टे से लटके मिलने के बाद एक सवाल यह उठा था कि वह जिस दुपट्टे से लटकी मिली, वह किसी और का है। लेकिन पुलिस की जांच में पता चला है कि ना तो उसकी घड़ी गायब थी और ना ही दुपट्टा किसी और का था। शरीर पर धूल स्टोर रूम का था और कोई भी चोट के निशान मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed