{"_id":"64477e0d86cfd7eee109b6f7","slug":"ssp-started-campaign-1181-cases-settled-in-14-days-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसपी ने चलाया अभियान, 14 दिन में निपट गई 1181 मुकदमों की विवेचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसपी ने चलाया अभियान, 14 दिन में निपट गई 1181 मुकदमों की विवेचना
Tue, 25 Apr 2023 12:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:45 PM IST
सार
जनवरी 2023 से अबतक दर्ज हुए 2200 केस दर्ज किए गए, जिसमें 923 विवेचना का निस्तारित कर दी गई हैं। इसकी मॉनिटरिंग सीओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। वहीं 2022 की लंबित 1000 मुकदमों की विवेचना की माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी एसपी रैंक के अफसरों को सौंपी गई थी, इसमें से 241 विवेचना निस्तारित हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में लंबे समय से दर्ज मुकदमों की लंबित विवेचनाओं के निपटाने में तेजी आ गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में 14 दिन में 1181 विवेचना निस्तारित कर दी गई है। दरअसल, विवेचनाओं के निपटाने के लिए एसपी, सीओ को मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के मुताबिक, लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के 14 दिनों में 1181 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। जनवरी 2023 से अबतक दर्ज हुए 2200 केस दर्ज किए गए, जिसमें 923 विवेचना का निस्तारित कर दी गई हैं। इसकी मॉनिटरिंग सीओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं 2022 की लंबित 1000 मुकदमों की विवेचना की माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी एसपी रैंक के अफसरों को सौंपी गई थी, इसमें से 241 विवेचना निस्तारित हो चुकी है। इसी तरह 2019, 2020, 2021 या उससे पहले की 209 लंबित विवेचना की माॅनीटरिंग खुद एसएसपी कर रहे हैं, इसमें से 17 विवेचना निस्तारित हो गईं हैं।
विज्ञापन