{"_id":"5f8163e78ab2b8551d7c8947","slug":"ssp-jogendra-kumar-imposed-duty-of-lioness-squad-female-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा के लिए 'शेरनी' दस्ता सक्रिय, अब छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा के लिए 'शेरनी' दस्ता सक्रिय, अब छेड़छाड़ करने वाले शोहदों की खैर नहीं
Sat, 10 Oct 2020 01:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:03 PM IST
सार
- बाजार, मॉल, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाई गई ड्यूटी
- सुबह दस से रात साढ़े आठ बजे तक महिला सिपाहियों की ड्यूटी तय की गई
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के प्रमुख बाजार, मॉल, धार्मिक स्थलों या फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों पर कार्रवाई के लिए शेरनी दस्ता को और सक्रिय कर दिया गया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शेरनी दस्ता की सिपाहियों की सुबह दस से रात साढ़े आठ बजे तक की ड्यूटी तय कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक के बाद एक कोशिश कर रही है। अनलॉक के बाद एक बार फिर बाजार के साथ ही कोचिंग, कॉलेज खोलने की तैयारी है। साथ ही नवरात्रि में भी भीड़ होती है। इसे देखते हुए शेरनी दस्ता की ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
महिलाएं खुद को बाजार या सड़कों पर सुरक्षित महसूस कर सकें, इसीलिए महिला सिपाहियों की सड़कों पर ड्यूटी लगाई जा रही है। सुबह दस बजे से रात के 8.30 बजे तक शेरनी दस्ता की सिपाही सड़कों पर ड्यूटी करेंगी। यही नहीं, उनका हर दो घंटे पर लोकेशन भी लिया जाएगा। कुछ जगहों पर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन