फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SSP Dr. Vipin Tada visited city as part of Good Morning Campaign and suggested installation of CCTV cameras on road

गुड मॉर्निंग अभियान: सड़क के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव, एसएसपी ने की लोगों से बातचीत

Mon, 27 Sep 2021 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Sep 2021 02:40 PM IST
सार

स्टंट दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

विज्ञापन
SSP Dr. Vipin Tada visited city as part of Good Morning Campaign and suggested installation of CCTV cameras on road
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

'गुड मॉर्निंग अभियान' के तहत रविवार सुबह एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घुड़सवार पुलिस के साथ रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, छात्र संघ चौराहा, पैडलेगंज व नौकायन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से एसएसपी ने बात कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का उपाय पूछा। लोगों ने सड़क के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


एसएसपी की अगुवाई में इन दिनों शहर में पुलिस का 'गुड मॉर्निंग अभियान' चल रहा है। एसएसपी स्वयं सुबह शहर में निकलते हैं और सड़क पर टहलने निकले लोगों से बात करते हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह भी एसएसपी व अन्य पुलिस अफसर निकले थे। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाने व खराब सीसीटीवी को सही कराने की योजना के संबंध में लोगों से चर्चा की गई।
विज्ञापन


टहलने निकले लोगों ने इस योजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे हादसों व घटनाओं की छानबीन में पुलिस को सहूलियत होगी। एसएसपी ने रामगढ़ताल के एसओ को निर्देशित किया कि अतिरिक्त फोर्स लगाकर स्टंट दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। भ्रमण के दौरान एक साइक्लिंग क्लब के सदस्यों ने एसएसपी को अपनी गुड मॉर्निंग टीम के साथ आगामी रविवार को साइकिल चलाने के लिए अमंत्रित किया जिसे एसएसपी ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed