{"_id":"664531dbd1b3a95ece005947","slug":"ssi-of-chaurichaura-police-station-suspended-for-negligence-in-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-559618-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवेचना में लापरवाही पर चौरीचौरा थाने का एसएसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवेचना में लापरवाही पर चौरीचौरा थाने का एसएसआई निलंबित
Thu, 16 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
- एसएसपी ने एसएसआई रामचंद्र राय को निलंबित कर विभागीय जांच का दिया निर्देश
- आरोप है कि विवेचना के नाम पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य को कर रहे थे उत्पीड़न
संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाने में दर्ज धोखाधड़ी के केस में बिना सही विवेचना के एक आरोपित को जेल भेजने और इस मामले में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य को प्रताड़ित करने के आरोप में एसएसपी ने चौरीचौरा थाने पर तैनात एसएसआई रामचन्द्र राय को बुधवार को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने एएसपी की जांच रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रिश्तेदार ने 2001 में चकदेइया गांव में एक जमीन कलावती देवी से रजिस्ट्री कराई थी। 21 वर्ष बाद कलावती देवी की बेटी बेचनी देवी ने फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाकर 13 फरवरी 2024 को चौरीचौरा थाना में कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी शिवकुमार, राजकुमार, विश्वनाथ व दुर्गेश के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना थाने के एसएसआई रामचंद्र राय कर रहे थे। विवेचक ने 2 मार्च को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार दिन पूर्व कुछ लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर विवेचना पर सवाल खड़ा करते हुए बिना पूरी जांच किए ही आरोपी को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। एसएसपी ने शिकायत की जांच एएसपी स्तर के अधिकारी से कराई। जांच रिपोर्ट में विवेचना गलत ढंग से करने के साथ प्रताड़ना का आरोप सत्य पाया। एसएसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसआई रामचंद्र राय को निलंबित कर दिया है।