{"_id":"65c9c7a33016b619c40b7ab1","slug":"ssb-jawan-committed-suicide-by-hanging-himself-from-the-fan-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसबी जवान ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, सरकारी आवास में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसबी जवान ने पंखे से लटककर की खुदकुशी, सरकारी आवास में मिला शव
Mon, 12 Feb 2024 12:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:54 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे। शनिवार रात मुख्यालय स्थित अपने आवास डी 62 में सोने चले गए। वह अकेले ही रहते थे। रात में पंखे में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए।
विज्ञापन
एसएसबी जवान अशोक सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के उर्वरकनगर में शनिवार रात सरकारी आवास में एसएसबी के उप निरीक्षक अशोक सिंह (51) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जब घरवालों का फोन नहीं उठा तो उन्होंने अफसरों को सूचना दी। साथी कर्मचारी मौके पर गए और खिड़की तोड़कर देखा तो फंदे से शव लटका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर गोरखपुर मुख्यालय में कार्यरत थे। शनिवार रात मुख्यालय स्थित अपने आवास डी 62 में सोने चले गए। वह अकेले ही रहते थे। रात में पंखे में नायलान की रस्सी का फंदा बनाकर झूल गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह मोबाइल फोन पर बात नहीं होने से परेशान परिजनों ने इसकी सूचना उनके अधिकारियों को दी। जब अधिकारियों ने आवास की खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो अशोक सिंह का शव फंदे से लटक रहा था। अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना चिलुआताल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन