{"_id":"656a3e492dcdfc4cfd066767","slug":"ssb-and-rajasthan-started-with-victory-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-386600-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एसएसबी व राजस्थान ने जीत के साथ किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एसएसबी व राजस्थान ने जीत के साथ किया आगाज
Sat, 02 Dec 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
- ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति पंचम प्राइजमनी अखिल भारतीय आमंत्रण पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता
- जेडी एकेडमी और सीआरपीएफ नई दिल्ली के बीच मैच हुआ टाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति पंचम प्राइजमनी अखिल भारतीय आमंत्रण पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता शुक्रवार से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में शुरू हुई। पहले दिन उद्घाटन मैच में एसएसबी ने हिमाचल प्रदेश को हराया जबकि जेडी एकेडमी और सीआरपीएफ नई दिल्ली के बीच मुकाबला टाई हो गया।
उद्घाटन मैच में एसएसबी बनाम हिमाचल प्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच समाप्ति से पहले एसएसबी ने हिमाचल प्रदेश पर दबदबा बनाया। एसएसबी ने 32-19 अंक के अंतर से हिमाचल प्रदेश को पराजित किया। एसएसबी की तरफ से विजय कायदान ने 08 अंक अर्जित किया।
दूसरा मैच राजस्थान व आर्डिनेंस फैक्टरी महाराष्ट्र के मध्य खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजस्थान ने आर्डिनेंस फैक्टरी महाराष्ट्र को 43-34 अंकों के अंतर से पराजित किया। तीसरा मैच जेडी एकेडमी और सीआरपीएफ नई दिल्ली के मध्य खेला गया। मैच में एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष हुआ। निर्धारित समय तक स्कोर 41-41 अंक से बराबर रहने पर मैच टाई हो गया। जेडी एकेडमी की तरफ से भानू ने 10 और अमित ने 08 अंक बनाए।
विज्ञापन
-- -- --
खेलों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील : गिरीश
- प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
- प्रदेश सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के आधुनिकीकरण का निर्णय लिया : सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति पंचम प्राइजमनी अखिल भारतीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का शुक्रवार को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में गुब्बारा उड़ाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।
खेल मंत्री ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रयत्नशील है। खेल कोटे के तहत पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में नियुक्त खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्तिपत्र मिला है।
विशिष्ट अतिथि सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के आधुनिकीकरण का निर्णय लिया है। यहां ऐसा स्टेडियम बनेगा जिसमें खिलाड़ियों को खेल की तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। खेल निदेशक डाॅ. आरपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक डिस्प्ले की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव, डाॅ. विभ्राट चन्द्र कौशिक, पुष्प दत्त जैन, राजेश सिंह, अरुणेश शाही, सचिव प्रभात पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह व धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।