फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP's order ineffective, vehicles crossing Bihar border without checking

Gorakhpur News: एसपी का आदेश बेअसर, बिना जांच बिहार सीमा पार कर रहे वाहन

Sun, 21 Jan 2024 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
SP's order ineffective, vehicles crossing Bihar border without checking
भटनी के बलुआ अफगान बिहार बार्डर से बिना जांच गुजरता वाहन
-एसपी ने बिहार बॉर्डर का निरीक्षण कर चौकसी बरतने का दिया था आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुलिस महकमा सतर्क है। ऐसे में एसपी ने बिहार सीमा से गुजरने वाले वाहनों को जांच के बाद ही जाने देने बात कही है। उन्होंने शुक्रवार शाम बाॅर्डर के थानों की चेक पोस्ट का निरीक्षण कर इसका जायजा भी लिया। इसके बावजूद आदेश के दूसरे दिन ही बिहार बाॅर्डर पर बिना रोक-टोक वाहन आते-जाते दिखाई दिए। लोगों ने बताया कि बलुआ अफगान बिहार बऍर्डर पर चेक पोस्ट करीब दस बजे पुलिसकर्मी आए और कुछ देर बैठने के बाद चले गए।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा, गो और शराब तस्करी रोकने को बिहार बाॅर्डर पर चौकसी बरतने के निर्देश मिले हैं। एसपी खुद बाॅर्डर की चेक पोस्टों का निरीक्षण कर इसकी निगरानी में जुटे हैं। थानेदारों से बाॅर्डर पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दिन-रात लगाने की बात कही गई है, लेकिन कई जगह इसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बलुआ अफगान, केरवनिया पुल के पास लगे चेक पोस्ट पर बिना रोक-टोक वाहन आते-जाते दिखाई दिए। लापरवाह पुलिसकर्मी सुबह ड्यूटी पर तो गए, लेकिन कुछ ही देर में मौके से गायब हो गए। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी बाॅर्डर के चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले पुलिस कर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed