फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP's infighting on the surface, five former district presidents reached the capital to meet Akhilesh Yadav

Gorakhpur News: सपा का अंतर्कलह सतह पर, अखिलेश यादव से मिलने राजधानी पहुंचे पांच पूर्व जिलाध्यक्ष

Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
SP's infighting on the surface, five former district presidents reached the capital to meet Akhilesh Yadav
पांच पूर्व जिलाध्यक्षों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, बैठक का बहिष्कार किया, शिवपाल से की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में चल रहा अंतर्कलह अब सतह पर आ गया है। पार्टी के पांच पूर्व जिलाध्यक्षों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो दिन पहले बुलाई गई बैठक का बहिष्कार कर सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने लखनऊ पहुंच गए। हालांकि, उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके बाद सपा नेताओं ने शिवपाल यादव से मुलाकात कर जिलाध्यक्ष की शिकायत की है।
सपा में बृजेश गौतम जबसे सपा के जिलाध्यक्ष बने हैं, पार्टी के अंदर बगावत के सुर उठने लगे हैं। वे पहले बसपा के जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। जिस समय वे बसपा के जिलाध्यक्ष थे, उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी। ऐसे में खांटी सपाइयों का तालमेल उनसे बैठ नहीं पा रहा है। वहीं, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी एक वजह है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तीन जून को सपा कार्यालय पर पार्टी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में सभी पूर्व जिलाध्यक्षों सहित प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रबली यादव, प्रहलाद यादव, गोपाल यादव, जगदीश यादव, तथा पूर्व उपाध्यक्ष अशोक यादव बैठक में नहीं पहुंचे। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंच गए। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रबली यादव ने बताया कि वह सभी लखनऊ अखिलेश यादव से मिलने गए थे। लेकिन, व्यस्तता के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। बाद में मिलने के लिए बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात नहीं होने के बाद शिवपाल यादव से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने सभी की बातों को सुनने के बाद कहा कि उन लोगों की बातों को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाएंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
यह सच है कि तीन जून की बैठक में पांच पूर्व जिलाध्यक्ष नहीं आए थे। राम नगीना साहनी ने उन्हें फोन पर बताया कि वह पटना जा रहे हैं। वे पटना गए भी थे। लेकिन, चार पूर्व जिलाध्यक्ष कहां गए थे उन्हें पता नहीं है। पार्टी में किसी प्रकार विवाद या खींचतान नहीं है। किसी को नाराजगी है उसे बैठकर सुलझा लिया जाएगा। : बृजेश गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed