{"_id":"64e3bdb6a5b4c35ab50309d4","slug":"sport-resling-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-280088-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दोहरी पट से जोंटी ने कुंडू को किया चित...बने उत्तर प्रदेश केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दोहरी पट से जोंटी ने कुंडू को किया चित...बने उत्तर प्रदेश केसरी
Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिताबी मुकाबले हुए। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी कुमार ने एकतरफा मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे के अंतरराष्ट्रीय पहलवान वीरेश कुंडू को हराकर उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब हासिल किया। जोंटी का दोहरी पट दांव कुंडू पर भारी पड़ा। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के सौरभ कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश कुमार और बड़हलगंज के आदित्य यादव ने वीर अभिमन्यु का खिताब जीता।
उत्तर प्रदेश केसरी के खिताब के लिए हुए मुकाबले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पहलवानों के बीच हाथ मिलाकर कराया। मुकाबले के शुरुआत से ही जोंटी, वीरेश पर हावी दिखे। पहले राउंड में ही जोंटी ने दोहरी पट (डबल लेग अटैक) दांव लगाकर वीरेश पर चार अंकों की बढ़त ले ली। इसके बाद वीरेश ने भी दो अंक अर्जित किए। दो अंक और अर्जित करते हुए जोंटी ने पहले राउंड में चार अंकों की बढ़त बना ली। दूसरे राउंड में जोंटी ने वीरेश को एक भी अंक बनाने का मौका नहीं दिया और निर्धारित समय से पूर्व ही 12 अंक अर्जित कर मुकाबला जीत लिया।
-- -- -- -- --
उत्तर प्रदेश कुमार व वीर अभिमन्यु का खिताब गोरखपुर के नाम
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु के खिताब पर गोरखपुर के पहलवानों का कब्जा रहा। उत्तर प्रदेश कुमार के खिताबी मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के सौरभ कुमार यादव ने डीएलडब्ल्यू वाराणसी के बघेल यादव को एकतरफा मुकाबले में हराकर उत्तर प्रदेश कुमार खिताब जीता। इसी तरह वीर अभिमन्यु खिताब के लिए बड़हलगंज के आदित्य यादव और गोरखपुर छात्रावास के विनीत यादव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आदित्य ने विनीत को पटखनी देते हुए वीर अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया।