फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sport badmintan tournament

Gorakhpur News: आदित्या और रिद्धिमा ने जीता गर्ल्स डबल्स का खिताब

Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
sport badmintan tournament
कोलकाता में आयोजित होने वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम के लिए बैडमिंटन
गोरखपुर। योनेक्स सनराइज प्रकाश नारायण श्रीवास्तव यूपी ईस्ट जोन जूनियर एंड सीनियर सलेक्शन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले लेविंस अकादमी में रविवार को खेले गए। गर्ल्स अंडर-19 डबल्स वर्ग में गोरखपुर की आदित्या यादव और नोएडा की रिद्धिमा सिंह की जोड़ी ने नोएडा की श्रुति चौहान और मुरादाबाद की तरनजीत कौर की जोड़ी को 21- 19 और 21-09 से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। वहीं, महिला डबल्स में यूपी बीए की समृद्धि सिंह और नोएडा की सोनल सिंह ने गोरखपुर की आदित्या यादव और रिधिमा सिंह को 21-12 और 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-19 सिंगल मैच में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने लखनऊ की रिद्धिमा थापा को 21-14 और 21-18 से, महिला सिंगल में लखनऊ की अमोलिका सिंह ने अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा को 21-14 और 21-16 से पराजित किया। बालक वर्ग अंडर-19 एकल मुकाबले में नोएडा के हर्षित तोमर ने नोएडा के ही नीर नेहवाल को 21-19 और 21-18 से पराजित किया। पुरुष सिंगल में एकल मुकाबले में आजमगढ़ के राजन यादव ने नोएडा के नीर नेहवाल को 18-21, 21-12 और 21-11 से पराजित किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर-19 डबल्स मुकाबले में मेरठ के उज्जवल चौधरी और मुजफ्फरनगर के उज्जवल तोमर की जोड़ी ने उन्नाव के चित्र सिन्हा और अलीगढ़ के शिवम वर्मा को 21-14 और 21-10 से पराजित किया। तो पुरुष डबल्स मैच में आगरा के आयुष अग्रवाल ने दक्ष गौतम के साथ जोड़ी बनाकर गाजियाबाद के हिमांशु मित्तल और शुभम शर्मा को 21-12 और 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित जुगल मैच में आगरा, लखनऊ के आयुष अग्रवाल और श्रुति मिश्रा ने गोरखपुर के बीके यादव और सोनल सिंह को 21-16 और 21-18 से पराजित किया। मिश्रित अंडर-19 बालक वर्ग में आगरा के दक्ष गौतम और गोरखपुर की आदित्या यादव की जोड़ी ने मुजफ्फरनगर के उज्जवल तोमर और अश्वनी सिंह को 21-18 16-21 21-13 से पराजित किया।

मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि पहले के जमाने में कहा जाता था खेलोगे कूदोगे होगे खराब। पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। अब यह परंपरा टूट रही है आज खेलने से हम खराब नहीं लाजवाब हो रहे हैं। मैच रेफरी अजय सिंह, अंपायर दिग्विजय नाथ यादव, रवि दीक्षित, प्रवीण राज, धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सत्येंद्र कुमार, चंदन कुमार, पवन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।गोरखपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनकेश्वर नाथ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
कोलकाता में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चिह्नित खिलाड़ी
अंडर-19 बालक वर्ग
नीर नेहवाल ,हर्षित तोमर, उज्जवल चौधरी, उज्जवल तोमर ,दिव्यम अरोरा, आस मोहम्मद

अंडर-19 गर्ल्स टीम में

दिव्यांशी गौतम, रिद्धिमा थापा , आदित्या यादव ,और तनीषा सिंह

पुरुष सीनियर वर्ग

राजन यादव, निर् नेहवाल, चिराग सेठ, विशाल गुप्ता, आयुष अग्रवाल, दक्ष गौतम, हिमांशु मित्तल शुभम शर्मा

सीनियर महिला वर्ग में

अमोलिका सिंह ,आराध्या कुशवाहा, ऐशनी सिंह, स्नेहा ,तनीषा सिंह ,समृद्धि सिंह ,सोनम सिंह, आदित्या यादव, रिद्धिमा सिंह और श्रुति मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed