{"_id":"64f0f8482ebae8246201d604","slug":"sport-badmintan-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-290997-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामान्य वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी आदित्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामान्य वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगी आदित्या
Fri, 01 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी अदित्या यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 से 19 सिंतंबर के बीच हैदराबाद में आयोजित होगी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या में आयोजित हुए यूपी स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप के डबल्स और मिक्स डबल्स का खिताब जीतने के बाद बैडमिंटन सनसनी आदित्या यादव का चयन सामान्य वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। आदित्या 14 से 19 सितंबर के बीच हैदराबाद में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलती हुई नजर आएंगी।
शहर के मैत्रीपुरम में रहने वाली 13 वर्ष की बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव दिव्यांग हैं। वह सुन और बोल नहीं सकती हैं। अपनी मेहनत के दम पर आदित्या ने डेफ ओलंपिक और डेफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी आदित्या ने कई और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं।
आदित्या सामान्य वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित अंडर-15 और अंडर-17 सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप के डबल्स और मिक्स डबल्स में जीत दर्ज की थी। जिसके बल पर उनका चयन सामान्य वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आदित्या के चयन पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वरनाथ पांडेय, सचिव राजित श्रीवास्तव, संजीत प्रधान, राजेश कुमार, सीपीआरओ पंकज सिंह, आरएसओ आले हैदर, बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव समेत कई खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
-- -- -- --
यहां मिले अंतरराष्ट्रीय मेडल
ब्राजील डेफ ओलंपिक: टीम इवेंट में गोल्ड मेडल
एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर 21 गर्ल डबल्स में गोल्ड, सिंगल में सिल्वर और मिक्स डबल में ब्रांज मेडल
एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप वुमेंस डबल में गोल्ड और वुमेन सिंगल में ब्रांज मेडल
तीसरे जूनियर वर्ल्ड डेफ चैंपियनशिप के टीम इवेंट में गोल्ड, सिंगल और डबल में सिल्वर मेडल
छठें वर्ल्ड डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में सीनीयर वर्ग के डबल्स में गोल्ड व मिक्स डबल्स में सिल्वर मेडल