{"_id":"6acf20e4597fa74b750702d4","slug":"speeding-sand-laden-trailer-runs-over-class-9-student-in-gorakhpur-15-year-old-dies-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: माेरंग लदे ट्रालर ने कॉलेज जा रही नौवीं की छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; चालक को ग्रामीणाें ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: माेरंग लदे ट्रालर ने कॉलेज जा रही नौवीं की छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; चालक को ग्रामीणाें ने पकड़ा
Wed, 14 Oct 2026 12:00 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:00 PM IST
सार
घटना की जानकारी पाकर संजू की मां, बहन और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर मां और बहन बदहवास हो गईं। उनकी चीख-पुकार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
हादसे की शिकार छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास बुधवार सुबह मोरंग लदे तेज रफ्तार ट्रालर की चपेट में आने से कक्षा नौ की छात्रा संजू (15) की मौत हो गई। वह भैंसला स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रालर लेकर भागने लगा तो ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
परिवार में मचा कोहराम
गुलरिहा गांव निवासी जितेंद्र की पुत्री संजू बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। वह भगवानपुर गांव के पास पहुंची थी कि कैंपियरगंज की तरफ से मोरंग लादकर आ रहे ट्रालर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से संजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही करमैनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पाकर संजू की मां, बहन और अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर मां और बहन बदहवास हो गईं। उनकी चीख-पुकार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार में कोहराम मच गया।
भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा
उधर, हादसे के बाद ट्रालर लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। करमैनी चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रालर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।