गोरखपुर: कलेक्ट्रेट अधिवक्ता चेंबर के निर्माण में आएगी तेजी, मिले 2.27 करोड़
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता चेंबर के निर्माण के लिए 2.27 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में त्वरित विकास योजना के तहत गोरखपुर मंडल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से 30 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी गई है। कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता चेंबर के निर्माण के लिए 2.27 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
कमिश्नर ने बताया कि कलेक्ट्रेट मुख्यालय गोरखपुर में अधिवक्ता चेंबर निर्माण के लिए पहली किस्त के तौर पर 227.12 लाख रुपये मिले हैं। मलौनी पिच बंधा रोड से लालपुर टिकर के स्कूल टोला बारी होते हुए छावनी टोला तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 225.57 लाख, साहू टोला एवं माघी टोला होते हुए गहिरा तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए 206.16 लाख की धनराशि अवमुक्त हो गई है।
गोरखपुर के विकास खंड चरगांवा में ग्राम सोनबरसा बालापार रोड रेलवे क्रासिंग के पास से चिलुआताल पर आरसीसी नाला निर्माण के लिए 315.98 लाख, वार्ड नंबर 7 लुचई से गाहासाड़ रोड तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य के लिए 206.91 लाख, वार्ड नंबर एक में एनएच-28 मुरारी इंटर कॉलेज से काली मंदिर तक हॉटमिक्स प्लांट से पिच रोड एवं आरसीसी नाला निर्माण के लिए 263.91 लाख रुपये जारी की गई है।
सहजनवां में सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपये
नगर पंचायत सहजनवां में एनएच-28 से तहसील रोड होते हुए गाहासाड़ मोड़ तक पिच रोड एवं नाली निर्माण के लिए 240.05 लाख, नगर पंचायत सहजनवां में एनएच-28 से बाबूलाल कांप्लेक्स तक पिच रोड का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण के लिए 374.88 लाख रुपये और बाबूलाल कॉम्पलेक्स से व्यास सिंह के मकान तक पिच रोड का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण कार्य के लिए 386.9 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
नगर पंचायत पिपराइच में सीसी रोड के लिए 2.36 करोड़
नगर पंचायत पिपराइच में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 236.20 लाख, ग्राम पंचायत चौक माफी विकास खंड भरोहिया में पिच रोड से उरई प्रजापति के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 226.03 लाख, ग्राम सभा मौलाखोर से कपूरी नाला होते हुए सोनवे गोनहरा तक पक्की सड़क निर्माण के लिए 243.21 लाख, ग्राम सभा जंगल एकला नंबर 2 टोला हतवा से घेलवा टोला तक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए 226.41 लाख रुपये मिले हैं।
5.20 करोड़ रुपये महराजगंज में सड़कों के लिए
जनपद महराजगंज के विकासखंड सदर के बागापार में लखनपुर पिपरा मोड़ से बैरठवा होते हुए विजयपुर संपर्क मार्ग तक पिच रोड सड़क नव निर्माण के लिए 240.24 लाख, विकासखंड घुघली रामपुर मोड़ के आगे नहर पटरी घघरूआ खाडेसर तक सड़क नवनिर्माण कार्य के लिए 281.72 लाख की धनराशि मिली है।