फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Specialist doctors from all over country will be come in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में ऑनकॉल बुलाए जाएंगे देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी खास सुविधा

Mon, 24 Apr 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Apr 2023 10:29 AM IST
सार

टेलीमेडिसिन की सुविधा जल्द ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी मिलेगी। बीआरडी के सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एसजीपीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क कर सकेंगे। वीडियो कॉल के जरिये डॉक्टर मरीजों को देख सकेंगे।

विज्ञापन
Specialist doctors from all over country will be come in AIIMS
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब सुपर स्पेशियलिटी विभाग में देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टर ऑनकॉल बुलाए जाएंगे। इस सुविधा के शुरू होने के बाद यहां गंभीर बीमारियों का इलाज शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत दिल्ली एम्स, रांची मेडिकल कॉलेज और वेल्लोर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को जोड़कर की गई है।

विज्ञापन


एम्स की निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि एम्स की ओपीडी में बड़ी संख्या में गंभीर मरीज आते हैं। उनके लिए अब सप्ताह में एक से दो दिन सुपर स्पेशियलिटी विभाग की ओपीडी चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: लक्ष्य को बनाया जुनून, तो बॉलीवुड भी गोरखपुर की गौरी मिश्रा के गानों पर झूमने लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर थोरसिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी की ओपीडी शामिल हैं।

जरूरत के मुताबिक इन डॉक्टरों को टेलीमेडिसिन और वीडियो कॉल के जरिये भी जोड़ा जाएगा। डॉक्टर माह में दो से तीन दिन आएंगे।

दिल्ली एम्स से जोड़े गए डॉक्टर

कार्यकारी निदेशक ने बताया कि एम्स में सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों के लिए नियम में बदलाव की तैयारी की जा रही है। दिल्ली एम्स के एक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ हर माह की 20 और 21 तारीख को आएंगे। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज कोच्चि से यूरो सर्जन डॉ. रोहित कुमार सिंह और सीएमसी वेल्लोर से स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की कैंसर सर्जन डॉ सहाना पुनेशेट्टी को जोड़ा गया है। धीरे-धीरे डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

बीआरडी और जिला अस्पताल में भी मिलेगी सुविधा
टेलीमेडिसिन की सुविधा जल्द ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी मिलेगी। बीआरडी के सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टर गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एसजीपीजीआई के डॉक्टरों से संपर्क कर सकेंगे। वीडियो कॉल के जरिये डॉक्टर मरीजों को देख सकेंगे। इसके लिए बीआरडी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि टेलीमेडिसिन की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed