फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special workbook will be made divine organ of disabled students

Exclusive: दिव्यांग विद्यार्थियों का ‘दिव्य अंग’ बनेगी स्पेशल वर्कबुक, पढ़ाई में मिलेगी मदद

Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

वर्कबुक की आठ सदस्यीय टीम के सदस्य और कंटेंट लेखक  प्राथमिक विद्यालय बेलकुर गगहा के सहायक अध्यापक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि श्रवण बाधित विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे शिक्षक के दिए हुए निर्देशों को कक्षा में सुन नहीं पाते हैं। इस कारण उन्हें विषय का अभ्यास करने में परेशानी होती है।

विज्ञापन
Special workbook will be made divine organ of disabled students
वर्कबुक तैयार करने वाली टीम के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलकुर, गगहा के शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले श्रवण बाधित बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई वर्कबुक अब उनका ‘दिव्य अंग’ बनेगी। इसकी मदद से ये विद्यार्थी गणित और भाषा का अभ्यास आसानी से कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से तैयार यह वर्कबुक जल्द ही बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


पहले चरण में इसे कक्षा चार एवं पांच में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्कबुक की आठ सदस्यीय टीम के सदस्य और कंटेंट लेखक  प्राथमिक विद्यालय बेलकुर गगहा के सहायक अध्यापक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि श्रवण बाधित विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वे शिक्षक के दिए हुए निर्देशों को कक्षा में सुन नहीं पाते हैं। इस कारण उन्हें विषय का अभ्यास करने में परेशानी होती है। विभाग ने समस्या के समाधान के लिए वर्कबुक को तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पटरियों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा गोरखपुर जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

पेज के एक हिस्से में लिखे होंगे शिक्षक के निर्देश

प्रवीण ने बताया कि यह एक स्व निर्देशित वर्कबुक होगी। इसमें शिक्षक के निर्देश पेज के एक हिस्से में लिखे होंगे। जिसको पढ़कर छात्र अभ्यास कर सकेंगे। श्रवण बाधित विद्यार्थियों के साथ ही अन्य दिव्यांगता से पीड़ित बच्चों के लिए भी यह वर्कबुक मददगार होगी।

इनकी भूमिका अहम
विशेष वर्कबुक को तैयार करने में गोरखपुर के प्रवीण मिश्रा के साथ साथ गोंडा, बरेली, अमेठी, बहराइच और हरदोई जिले के आठ शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई है। बता दें, जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में 1035 दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed