{"_id":"648e0611095a111009023fb7","slug":"special-trains-will-run-from-northeast-railway-to-prayagraj-in-kumbh-mela-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-211241-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे से चलेंगी कुंभ मेले में प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे से चलेंगी कुंभ मेले में प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वर्ष 2025 में लगने वाले कुंभ मेले में पूर्वोत्तर रेलवे से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसे लेकर रेल प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है।
रेलमंत्री ने दिल्ली में शनिवार को प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर महाप्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने 800 मेला स्पेशल ट्रेन चलाने और मेला क्षेत्र में पड़ने वाले नौ रेलवे स्टेशनों के विकास पर चर्चा की। अनुमान है की 2025 में होने वाले कुंभ मेले में 15 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे से भी कई ट्रेनें प्रयागराज चलाई जाएंगी।
बताया जा रहा है की 833 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशनों और रेल लाइनों पर यात्री सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलमंत्री की अध्यक्षता में प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान रेलमंत्री ने प्रस्तावों पर गहन चर्चा और मंथन के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। तय हुआ है कि पूर्वोत्तर रेलवे से भी प्रयागराज के लिए कई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चन्द्र वीर रमण, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार और उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी तथा वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय भी उपस्थित थे।