{"_id":"63c924fff686212d634457ac","slug":"special-train-will-run-from-gorakhpur-on-january-22-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 जनवरी को गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 22 जनवरी को गोरखपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी रहेगी निरस्त
Thu, 19 Jan 2023 04:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Jan 2023 04:39 PM IST
सार
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल स्थित सनेहवाल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 20 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 22 जनवरी को गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
05301 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 22 जनवरी को गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर दूसरे दिन कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली से छूटकर बांद्रा टर्मिनस शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 22 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी निरस्त रहेगी
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल स्थित सनेहवाल स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 18 जनवरी को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल तथा 20 जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल निरस्त रहेगी।
विज्ञापन