फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special train named...passengers facing hours

Gorakhpur News: नाम की स्पेशल ट्रेन...घंटों झेल रहे यात्री

Mon, 24 Jun 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Special train named...passengers facing hours
स्पेशल ट्रेनें इन दिनों बस नाम की रह गई हैं। सीट खाली देखकर यात्री टिकट करा ले रहे हैं लेकिन यात्रा के दिन उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्पेशल ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। आलम यह है कि जिसको आज अपने गंतव्य पहुंचना है वह अभी ट्रेन का इंतजार ही कर रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन रविवार को करीब 14 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसे शनिवार की रात में 11:25 बजे जाना था लेकिन यह रविवार को दोपहर में 1:42 बजे रवाना हुई। इसके देर होने का कारण पुणे से गोरखपुर आने वाली ट्रेन का लेट होना था। वह ट्रेन करीब 15 घंटे देरी से आई जिसकी वजह से इसे री शेड्यूल करना पड़ा। हालांकि, पुणे-गोरखपुर स्पेशल के आने के दो घंटे के अंदर गोरखपुर से इस ट्रेन को रवाना कर दिया गया ताकि यात्रियों को और इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

कौड़ीराम के हरिशंकर को गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनी थी। इसके लिए वे शनिवार की रात में ही स्टेशन पर आ गए। आने पर पता चला कि ट्रेन लेट है, इसके बाद उन्होंने घर जाने से बेहतर प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना समझा। घर से जो खाना लाए थे, 14 घंटे के इंतजार में वह यहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर गुजरी रात
ट्रेन लेट होने की वजह से सबसे ज्यादा समस्या दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को हुई। उनके पास इंतजार के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। परिवार के साथ वह प्लेटफॉर्म पर चादर बिछाकर समय काटने को मजबूर थे। इंतजार में गर्मी उनके लिए और मुसीबत बन गई। वहीं, गर्मी की वजह से ट्रेन में सफर कर रहे यात्री भी परेशान दिखे।

ये ट्रेनें भी रहीं लेट
रविवार को आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल करीब सात घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-छपरा स्पेशल 12 घंटे, बरौनी-राप्तीसागर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से गोरखपुर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed