रेलवे अपडेट: गोवा की सैर के लिए 30 घंटे में ही फुल हो गई स्पेशल ट्रेन, सुबह हुई रवाना
शनिवार को यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8.45 बजे 05029 स्पेशल रवाना हो गई। यहां से प्रस्थान करने के 39 घंटे के बाद, रविवार रात 11:45 बजे गोवा पहुंचेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा की सैर के लिए लोगों में ऐसी मारामारी हुई कि गोरखपुर-गोवा स्पेशल ट्रेन की सभी सीटें सिर्फ 30 घंटे में ही फुल हो गईं। वेटिंग भी 200 से ज्यादा रही। यह ट्रेन एक फेरे के लिए 27 नवंबर को रवाना हो गई।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गोरखपुर से गोवा (मडगांव) तक खाली रैक (15 कोच) खाली भेजी जानी थी, लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रैक को खाली भेजने की जगह ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। हालांकि, इसमें रिस्क भी था कि तात्कालिक सूचना पर यात्री मिलेंगे भी या नहीं।
परिचालन विभाग को रेलवे बोर्ड से एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने की अनुमति मिल गई। 27 नवंबर को गोरखपुर-गोवा एक्सप्रेस स्पेशल रवाना हो गई। इसमें 20 कोच लगाए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे को ट्रेन चलाने से 11 लाख रुपये की आय हुई है।
आज सुबह 8:45 बजे रवाना हुई ट्रेन
शनिवार को यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 8.45 बजे 05029 स्पेशल रवाना हो गई। यहां से प्रस्थान करने के 39 घंटे के बाद, रविवार रात 11:45 बजे गोवा पहुंचेगी।
वीआईपी कोटा में लगा रहे जुगाड़
रेलवे में वीआईपी कोटा के तहत इस ट्रेन में 10 बर्थ आरक्षित किए गए थे। ट्रेन में सीटें फुल होने से लोग वीआईअी कोटा के तहत बर्थ हासिल करने के लिए जुगाड़ लगा रहे थे। शुक्रवार को बर्थ आवंटन के लिए 40 से अधिक आवेदन वाणिज्य विभाग के कार्यालय में पहुंचे थे। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारियों की ओर से भी सिफारिश की गई थी।