फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special team of doctors will know the cause of death

Gorakhpur News: गर्भवतियों की मौत का कारण जानेगी डॉक्टरों की विशेष टीम

Thu, 04 May 2023 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Special team of doctors will know the cause of death
स्वास्थ्य विभाग ने ऑडिट कराने का लिया फैसला
विज्ञापन

आठ माह के अंदर 49 गर्भवतियों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गर्भवतियों की हो रही मौत का सही कारण जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑडिट कराने का फैसला लिया है। टीम में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अलावा बाल रोग विशेषज्ञों की टीम को शामिल किया गया है। टीम यह पता करने की कोशिश करेगी कि आखिर मौत की सही वजह क्या थी? और किन कारणों से मौत को रोका नहीं जा सका।
गर्भवतियों की मौत की सही जानकारी के लिए शासन ने ऐसे मामलों का ऑडिट कराने का फैसला लिया है। इसके तहत उन केस को दर्ज किया गया है, जिसमें गर्भवतियों की मौत हुई और वह मामले स्वास्थ्य विभाग की पकड़ में आए हैं। इसके तहत पिछले आठ माह के अंदर 49 ऐसे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि गर्भवतियों की मौत का ऑडिट कराने का उद्देश्य केवल इतना है कि उन मौतों को रोका जा सके। क्योंकि, एक बार अगर कारण पता चल जाएगा, तो उस पर काम किया जाएगा। क्योंकि, अब तक जो मामले सामने आए हैं, उनमें 90 फीसदी मामले ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि समय-समय पर इनकी जांच नहीं हुई है। फिलहाल पूरे मामले के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया है, जो ऑडिट कर मौत का कारण जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed